फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India remains the leader in sugar exports, AISTA gave information Business News and Updates

AISTA: भारत चीनी निर्यात में बन रहा अग्रणी, 6 जून तक किया 5.16 लाख टन का निर्यात

Tue, 10 Jun 2025 05:51 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 05:51 PM IST
सार

एआईएसटीए ने बताया कि भारत ने कुछ महीनों में ही 5.16 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से सबसे ज्यादा निर्यात सोमालिया को 1,18,553 टन किया गया है। निर्यात की अधिकतम मात्रा 10 लाख टन तय की गई है। 

विज्ञापन
India remains the leader in sugar exports, AISTA gave information Business News and Updates
चीनी निर्यात - फोटो : istock

विस्तार

भारत का चीनी निर्यात बढ़ता जा रहा है। भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 के 6 जून तक 5.16 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। व्यापार निकाय अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। भारत में 2024-25 विपणन वर्ष के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी 2025 को दी गई थी। निर्यात की अधिकतम मात्रा 10 लाख टन तय की गई है। 

विज्ञापन

6 जून तक 5,16,782 टन चीनी का हुआ निर्यात 

एआईएसटीए के अनुसार, मिलों ने चालू विपणन वर्ष के 6 जून तक कुल 5,16,782 टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से सफेद चीनी का 4.09 लाख टन, परिष्कृत चीनी का 81,845 टन और कच्ची चीनी का 25,382 टन निर्यात हुआ। और लगभग 23,219 टन चीनी लोडिंग अंडर लोडिंग है। 

विज्ञापन

सोमालिया में किया गया सबसे अधिक निर्यात 

एआईएसटीए ने बताया कि अब तक किए गए कुल निर्यात में से, अधिकतम शिपमेंट सोमालिया को 1,18,553 टन, उसके बाद श्रीलंका को 76,401 टन, अफगानिस्तान को 72,833 टन और जिबूती को 69,609 टन रहा है। संघ ने ने हाल ही में कहा था कि कुल चीनी निर्यात अनुमत 10,00,000 टन में से 8,00,000 टन तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed