{"_id":"61a7ecc7c37937291427ee1f","slug":"india-reduced-palm-oil-imports-prices-fell-by-10-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: भारत ने घटाया पाम तेल आयात, 10 फीसदी गिरे दाम, सोया व सूरजमुखी तेलों की खरीद बढ़ाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत: भारत ने घटाया पाम तेल आयात, 10 फीसदी गिरे दाम, सोया व सूरजमुखी तेलों की खरीद बढ़ाई
Thu, 02 Dec 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:14 AM IST
सार
फरवरी से दोबारा पाम तेल के आयात में तेजी आएगी, क्योंकि सर्दियों के मौसम में इसकी घरेलू खपत कम हो जाती है।
विज्ञापन
खाने का तेल
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खाद्य तेल रिफाइनरी ने पाम के आयात में बड़ी कटौती के साथ सोया व सूरजमुखी तेलों का आयात बढ़ा दिया है। इससे पाम तेल की कीमतें एक महीने में 10 फीसदी नीचे आ गई हैं।
विज्ञापन
ट्रेडिंग फर्म जीजी पटेल एंड निखिल रिसर्च कंपनी के एमडी गोविंदभाई पटेल का कहना है कि नवंबर में पाम तेल पिछले महीने के अपने रिकॉर्ड स्तर से 10 फीसदी नीचे आ चुका है। रिफाइनर अमूमन पाम तेल को तरजीह देते हैं लेकिन नवंबर में इसके और सोया तेल की कीमतों में महज 20 डॉलर का अंतर रह गया, जो पिछले साल 120 डॉलर था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड पाम 1,395 डॉलर प्रति टन (लागत, बीमा व ढुलाई जोड़कर) के भाव है, जबकि सोयाबीन क्रूड 1,415 डॉलर और सूरजमुखी क्रूड 1,445 डॉलर प्रति टन में मिल रहा है। यही कारण है कि नवंबर में पाम तेल आयात 5.85 लाख टन रहा, जो अक्तूबर में 6.93 लाख टन था।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सोया तेल का आयात अक्तूबर के 2.17 लाख टन से बढ़कर 4 लाख टन और सूरजमुखी का 1.17 लाख टन से 2 लाख टन पहुंच गया। दिसंबर में भी पाम तेल का आयात 6 लाख टन से कम रहने का अनुमान है, जबकि सोया तेल की खरीद 4 लाख टन से ऊपर जा सकती है।