{"_id":"65a91e541c6b7b954800c677","slug":"india-needs-2-840-new-aircraft-41-000-pilots-in-next-20-years-airbus-forecast-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wings India 2024: भारत को दो दशकों में 2840 नए विमानों व 41000 पायलट्स की होगी जरूरत, एयरबस ने जताया अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Wings India 2024: भारत को दो दशकों में 2840 नए विमानों व 41000 पायलट्स की होगी जरूरत, एयरबस ने जताया अनुमान
Thu, 18 Jan 2024 06:20 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:20 PM IST
सार
Wings India 2024: हैदराबाद में अयोजित विंग्स इंडिया 2024 विमानन कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी से इतर एक प्रेसवार्ता के दौरान एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर मी मैलार्ड ने कहा कि एयरबस भारत से अपना कारोबार इस दशक के अंत तक 75 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 1.5 अरब डॉलर करेगी।
विज्ञापन
रेमी मेलार्ड
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत को अगले 20 वर्षों में 2840 नए विमानों, 41000 पायलट्स और 47000 विमानन से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होगी। फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने यह अनुमान जताया है।
विज्ञापन
हैदराबाद में अयोजित विंग्स इंडिया 2024 विमानन कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी से इतर एक प्रेसवार्ता के दौरान एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड ने कहा कि एयरबस भारत से अपना कारोबार इस दशक के अंत तक 75 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 1.5 अरब डॉलर करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले साल एयर बस ने भारतीय विमानन कंपनियों से 750 विमानों के ऑर्डर हासिल किए और उनमें से 75 विमानों की डिलिवरी की जा चुकी है। इनमें 41 विमान इंडिगो, 19 विमान एयर इंडिया, 14 विमान विस्तारा और एक विमान गोफर्स्ट को डिलिवर किया गया है। आने वाले दशकों में भारत विमानन क्षेत्र में एक ताकत के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि अनुमानों के अनुसार अगले 20 वर्षों में भारत को अपने बढ़ते विमानन बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2840 नए विमानों की दरकार होगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि ए350 विमान भारत के अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में क्रांति का अगुआ बनेगा ऐसे छह विमान पिछले साल एयर इंडिया को दिए जा चुके हैं। मेलार्ड ने भविष्यवाणी की है कि अगले 20 वर्षों में भारत सालाना 6.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।