{"_id":"6896b2c5f5a5ae9a290fd5c8","slug":"india-marches-towards-energy-self-reliance-but-imports-still-crucial-hardeep-puri-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oil Imports: हरदीप पुरी बोले- भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा, लेकिन आयात अब भी महत्वपूर्ण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Oil Imports: हरदीप पुरी बोले- भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा, लेकिन आयात अब भी महत्वपूर्ण
Sat, 09 Aug 2025 08:00 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:00 AM IST
सार
Oil Imports: आयात पर निर्भरता पर बातचीत करते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दोहराया कि देश घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी रिफाइनरियां अधिक उत्पादन करने जा रही हैं। हम अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) में और अधिक काम करने जा रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
हरदीप पुरी
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्वच्छ ऊर्जा और घरेलू ईंधन उत्पादन में भारत की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि देश अब भी अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर बहुत अधिक निर्भर है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री ने जैव ऊर्जा और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की प्रगति पर कहा, "हमारे पास पहले से ही 113 संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र कार्यरत हैं और 73 निर्माणाधीन हैं।" मंत्री ने यहां राष्ट्रीय राजधानी में पायनियर बायोफ्यूल्स 360 शिखर सम्मेलन के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, "यदि आप बाजार में आने वाले कार मॉडलों को देखें, तो पाएंगे कि उनमें से कई नए मॉडल सीएनजी-संगत हैं। इसलिए यह एक सफलता की कहानी है।"
विज्ञापन
पुरी ने ऊर्जा पहुंच में प्रगति के एक अन्य उदाहरण के रूप में भारत के लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) वितरण की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, "आज हम सभी आंकड़ों से उलट चल रहे हैं। देश में 33.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना के तहत 10.5 करोड़ कनेक्शन शामिल हैं, फिर भी हम अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करते हैं।"
विज्ञापन
आयात पर निर्भरता को स्वीकार करते हुए, पुरी ने दोहराया कि देश घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी रिफाइनरियां अधिक उत्पादन करने जा रही हैं। हम अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) में और अधिक काम करने जा रहे हैं।"
प्राकृतिक गैस के बारे मंत्री पुरी ने कहा कि घरेलू उत्पादन में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा, "हां, हमारा उत्पादन प्रति वर्ष 18 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, लेकिन फिर भी हम अब भी लगभग 50 प्रतिशत आयात कर रहे हैं।"
मंत्री पुरी ने आत्मनिर्भर भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "भारत जैसा देश, जिसके सामने ये चुनौतियां हैं, आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा। इस बीच, हम आयात करेंगे, अपना उत्पादन बढ़ाएँगे, और हमने अपने आयात स्रोतों में पहले ही विविधता ला दी है।"
भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश है, जिसकी प्रतिदिन लगभग 5.4 मिलियन बैरल तेल की मांग है। भारत आज अपनी तेल ज़रूरतों का 80 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की 50 प्रतिशत आपूर्ति आयात से करता है। भारत अब अपनी मांग पूरी करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा देशों से, यानी लगभग 40 देशों से, तेल और गैस का आयात कर रहा है।