{"_id":"5f9a84dc577ff03146731506","slug":"india-made-announcement-to-assist-one-arab-dollar-for-development-projects-in-central-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य एशिया में विकास परियोजनाओं के लिए भारत करेगा एक अरब डॉलर की सहायता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मध्य एशिया में विकास परियोजनाओं के लिए भारत करेगा एक अरब डॉलर की सहायता
Thu, 29 Oct 2020 02:31 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
India-Central Asia Dialogue
- फोटो : twitter: @DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने मध्य एशियाई देशों में 'प्राथमिकता' वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। भारत ने आतंकवाद और उग्रवाद की आम चुनौतियों का सामना करने सहित संसाधन-समृद्ध इस क्षेत्र के साथ सहयोग को और विस्तार देने की भी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
बैठक में इन देशों के समकक्ष हुए शामिल
भारत-मध्य एशिया वार्ता की दूसरी बैठक के दौरान भारत द्वारा वित्तीय सहायता की राशि के संबंध में घोषणा की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग को विस्तार देने के तौर-तरीकों के साथ ही अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। इस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की और इस दौरान कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के समकक्षों ने भी बैठक में हिस्सा लिया, जबकि किर्गिस्तान के प्रथम उप विदेश मंत्री और अफगानिस्तान के कार्यकारी विदेश मंत्री भी विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन
इस काम के लिए इस्तेमाल होगी राशि
वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया कि, 'मध्य एशियाई देशों के मंत्रियों ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता आधारित विकास परियोजनाओं के लिए भारत की ओर से एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की घोषणा का स्वागत किया।' बयान के मुताबिक, मंत्रियों ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन