फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India leads in increasing Air Fares in Asia and Middle East countries, increased 41 percent in March quarter

Air Fare: एशिया और मध्य-पूर्व देशों में हवाई किराया बढ़ाने में भारत सबसे आगे, 41 फीसदी बढ़ा मार्च तिमाही में

Tue, 13 Jun 2023 05:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Jun 2023 05:35 AM IST
सार

अध्ययन में पाया गया कि 2023 की पहली तिमाही में भारत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और जापान सहित कई बाजारों में घरेलू हवाई किराये में वृद्धि जारी रही है।

विज्ञापन
India leads in increasing Air Fares in Asia and Middle East countries, increased 41 percent in March quarter
एयर इंडिया (सांकतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल के बाद हवाई किराया बढ़ाने के मामले में भारत एशिया और मध्य पूर्व देशों में शीर्ष पर रहा है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल एशिया-पैसिफिक के अध्ययन में पता चला है कि भारत में हवाई किराया 41 फीसदी बढ़ा है। संयुक्त अरब अमीरात में 34 फीसदी, सिंगापुर में 30 फीसदी व ऑस्ट्रेलिया में 23 फीसदी किराया बढ़ा है।

विज्ञापन


अध्ययन में पाया गया कि 2023 की पहली तिमाही में भारत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और जापान सहित कई बाजारों में घरेलू हवाई किराये में वृद्धि जारी रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर किराये में मामूली कमी आई है। एसीआई एशिया-पैसिफिक का तर्क है कि एयरलाइंस कम प्रतिस्पर्धा और महामारी के दौरान हुए मुनाफे को बढ़ाने और नुकसान की भरपाई के लिए दबी हुई मांग को भुना रही हैं। अध्ययन के मुताबिक, हवाईअड्डे भारी परिचालन और पूंजीगत खर्च के बावजूद यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नियम आसान
भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने भारतीय विमानों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान शुरू करने के नियमों को आसान बनाया है। नियामक ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पहले के 33 पाइंट के चेकलिस्ट को घटाकर अब केवल 10 पॉइंट का चेकलिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते हवाई किराए को लेकर सरकार की आलोचना के लिए सिंधिया ने वेणुगोपाल की खिंचाई की

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल पर पलटवार किया। वेणुगोपाल ने बढ़ते हवाई किराए को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। सिंधिया ने कहा कि वह यूपीए शासन के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ किए गए सौतेले व्यवहार को भूलकर अपनी गलितयां छिपा रहे हैं। 

वेणुगोपाल और सिंधिया के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग
वेणुगोपाल ने बढ़ते हवाई किराए को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया गया था कि सरकार एयरलाइनों की ओर से "लुटेरा व्यवहार" को रोकने में नाकाम रही है और उसने अपने घनिष्ठ मित्र एयरपोर्ट ऑपरेटरों के हाथों में लूट की सुविधा दे दी है। विमानन क्षेत्र की स्थिति को लेकर वेणुगोपाल और सिंधिया के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

वेणुगोपाल ने रविवार को एक ट्वीट में कहा था कि आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और वास्तविक तथ्यों को गलत तरीके से जमीन पर पेश करने से मध्यम वर्ग के कठिन तथ्यों और रोजमर्रा की पीड़ा को दूर नहीं किया जा सकता है। इसके बाद वेणुगोपाल पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, "वेणुगोपाल जी अपने लाभ के लिए तथ्यों को भुनाना जारी रखे हुए हैं और यूपीए सरकार के शासन के दौरान नागरिक उड्डयन के साथ किए गए सौतेले व्यवहार को भूल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed