फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Inc projected to offer About 10 Per cent pay hike in 2022 Survey Claimed

सर्वे में दावा: वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार से पांच साल में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद,  9.9 फीसदी बढ़ सकती है सैलेरी

Wed, 16 Feb 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 21 फीसदी रही थी, जो दो दशकों में सबसे ज्यादा है। 2020 में यह दर 12.8 फीसदी थी।

विज्ञापन
India Inc projected to offer About 10 Per cent pay hike in 2022 Survey Claimed
डेमो पिक

विस्तार

वेतन वृद्धि के लिहाज से नौकरीपेशा के लिए यह साल पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है। इस साल घरेलू कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में 9.9 फीसदी तक इजाफा कर सकती हैं, जो 2016 में 10.2 फीसदी वृद्धि के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल यानी 2021 में कर्मचारियों के वेतन में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। 

विज्ञापन


ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन ने अपनी 26वीं वेतन वृद्धि सर्वे में कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को मिलाकर बने 5 देशों के समूह ब्रिक्स में सबसे अधिक वेतन इस साल भारत में ही बढ़ने की उम्मीद है। ब्राजील में इस साल कर्मचारियों के वेतन 5 फीसदी, रूस में 6.1 फीसदी और चीन में 6 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। यह सर्वे रिपोर्ट 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है।
विज्ञापन


2016 के बाद इकाई अंकों में बढ़ा वेतन
2016 - 10.2 फीसदी
2017 - 9.3 फीसदी
2018 - 9.5 फीसदी
2019 - 9.3 फीसदी
2020 - 6.1 फीसदी
2021 - 9.3 फीसदी

ई-कॉमर्स में सबसे ज्यादा वृद्धि 

  • इस साल ई-कॉमर्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 12.4 फीसदी वेतन वृद्धि की उम्मीद है।
  • हाईटेक/सूचना प्रौद्योगिकी 11.6 फीसदी और पेशेवर सेवाओं में 10.9 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • आईटी सक्षम सेवाओं में 10.7 फीसदी, धातु एवं खनन में 8.3 फीसदी, रेस्तरां में 8.5 फीसदी और सीमेंट क्षेत्र में 8.6 फीसदी वृद्धि हो सकती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


इन वजहों से होगा इजाफा
सर्वे के मुताबिक, कंपनियों की वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार और कारोबारी धारणा सकारात्मक होने की वजह से कंपनियां इस साल रिकॉर्ड वेतन वृद्धि करने वाली हैं। कंपनियां एक जुझारू कार्यबल बनाने के लिए नए युग की क्षमताओं में निवेश करने की योजना बना रही हैं। महामारी के दौरान नौकरी छोड़ने की दर तेजी से बढ़ी है। इसलिए कंपनियां अपने ऊर्जावान और कुशल कर्मचारियों को रोकने के लिए भी वेतन वृद्धि का सहारा ले रही हैं। 


नौकरी छोड़ने की दर 2 दशक में सर्वाधिक
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 21 फीसदी रही थी, जो दो दशकों में सबसे ज्यादा है। 2020 में यह दर 12.8 फीसदी थी। एऑन ह्यूमन कैपिटल सॉल्यूशंस के सीईओ एवं पार्टनर नितिन सेठी ने कहा कि कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर को देखते हुए वेतन वृद्धि कंपनियों को लिए दोधारी तलवार की तरह है। वहीं, कर्मचारियों के लिए उथल-पुथल भरे दौर में यह एक अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed