फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India forex reserves rise USD 6.30 billion to USD 584.75 billion

India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त, 6.30 अरब डॉलर बढ़कर 584.75 अरब डॉलर पर पहुंचा

Fri, 14 Apr 2023 07:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

अक्तूबर 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी।

विज्ञापन
India forex reserves rise USD 6.30 billion to USD 584.75 billion
विदेशी मुद्रा भंडार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay

विस्तार

विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 6.306 अरब डॉलर बढ़कर 584.755 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस वृद्धि के साथ पिछले दो सप्ताह से जारी गिरावट पर विराम लग गया है। इससे पिछले सप्ताह, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर रहा था।

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, सात अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.74 अरब डॉलर बढ़कर 514.431 अरब डॉलर हो गया। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त किए जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई कमी और बढ़त के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 1.496 अरब डॉलर बढ़कर 46.696 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.45 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.178 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed