फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-EU FTA to be fair, equitable and balanced says Piyush Goyal at CII Conclave Delhi

CII: 'भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होना चाहिए', कार्यक्रम में बोले पीयूष गोयल

Thu, 22 Feb 2024 04:59 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 04:59 AM IST
सार

गोयल ने समारोह में कहा, 'हमारा मानना है कि मुक्त व्यापार समझौते या द्विपक्षीय समझौते निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होने चाहिए। दुनियाभर के देशों को यह पहचानने की जरूरत है कि तेजी से बढ़ते देश के रूप में भारत 2047 तक 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।' 

विज्ञापन
India-EU FTA to be fair, equitable and balanced says Piyush Goyal at CII Conclave Delhi
सीआईआई ईवेंट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को दिल्ली में दूसरे सीआईआई इंडिया-यूरोप बिजनेस एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन


मंत्री गोयल ने समारोह में कहा, 'हमारा मानना है कि मुक्त व्यापार समझौते या द्विपक्षीय समझौते निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होने चाहिए। दुनियाभर के देशों को यह पहचानने की जरूरत है कि तेजी से बढ़ते देश के रूप में भारत 2047 तक 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।' 
विज्ञापन


जी20 की अध्यक्षता का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने भारत के जी20 की अध्यक्षता के पिछले वर्ष को एक सफल वर्ष के रूप में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस और भारत मध्य-पूर्व आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) दोनों के शुभारंभ का भी जिक्र किया। मंत्री गोयल ने कहा कि ये दोनों पारदर्शी माध्यम से दुनियाभर में वृद्धि, विकास और निष्पक्ष व्यापार प्रणाली सुनिश्चित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंगिक समानता पर दिया जोर
मंत्री गोयल ने समावेशिता और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा, 'देश न केवल महिलाओं के विकास की दिशा में बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में भी काम कर रहा है।  जैसा कि हम सामूहिक रूप से अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विस्तार की दिशा में काम करते हैं, हमारा मानना है कि मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों और युवा प्रतिभाओं के एक बड़े आकांक्षी समूह के साथ भारत तेजी से विस्तार करना जारी रखेगा।'


मंत्री ने देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों की प्रचुरता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, 'चाहे वह आधुनिक तकनीक हो, स्थिरता हो, आरई हो, या चक्रीय अर्थव्यवस्था हो, भारत नई सीमाएं खोल रहा है और दुनियाभर में अपने पदचिह्न का विस्तार कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed