फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India employment market grows job applications increase by 30 percent good share of women

रोजगार बाजार में सुधार : नौकरियों के आवेदन 30 फीसदी बढ़े, महिलाओं की अच्छी हिस्सेदारी

Tue, 29 Apr 2025 06:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 06:02 AM IST
सार

पेशेवर नेटवर्किंग मंच अपना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में नौकरी के रिकॉर्ड 1.81 करोड़ आवेदन आए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 30 फीसदी अधिक है। यह भारत के बढ़ते आर्थिक आशावाद और सभी क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से भर्ती में उछाल को बताता है।

विज्ञापन
India employment market grows job applications increase by 30 percent good share of women
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

देश के रोजगार बाजार में साल 2025 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। नौकरियों के लिए आवेदन 30 फीसदी बढ़ गए, जिनमें महिलाओं की अच्छी हिस्सेदारी रही।

विज्ञापन


पेशेवर नेटवर्किंग मंच अपना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में नौकरी के रिकॉर्ड 1.81 करोड़ आवेदन आए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 30 फीसदी अधिक है। यह भारत के बढ़ते आर्थिक आशावाद और सभी क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से भर्ती में उछाल को बताता है। इसके अलावा, लचीले कामकाज, समावेशी भर्ती प्रक्रिया और मझोले-छोटे शहरों में भी रोजगार के अवसर बढ़ने से कार्यबल में महिलाओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Order Spoofing: सेबी ने 4 निदेशकों पर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई, जब्त होगी ₹3.22 करोड़ की अवैध कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च तिमाही में महिलाओं के आवेदन सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 62 लाख से अधिक रहे। यह वृद्धि चंडीगढ़, इंदौर और जमशेदपुर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में सबसे अधिक देखने को मिली। हाल ही में पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं (फ्रेशर्स) ने मार्च तिमाही में 66 लाख से अधिक आवेदन किए, जो एक साल पहले की तुलना में 46 फीसदी अधिक है। इस बीच, नियोक्ताओं की ओर से 3.1 लाख पदों के लिए आवेदन मंगाए गए, जो सालाना आधार पर 26 फीसदी अधिक है।

ये भी पढ़ें: Q4 Results: यूको बैंक का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च में 24 प्रतिशत बढ़कर 665.7 करोड़ रुपये, बैंक ने किया यह एलान

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed