Domestic Flight: आज से हवाई यात्रा हुई शुरू, न्यूनतम और अधिकतम किराये का पूरा गणित समझें
- आज से देश के विभिन्न राज्यों के लिए घरेलू विमान सेवा शुरू हो गई है।
- मंत्रालय की कोशिश है कि लोगों को किफायती दरों पर हवाई यात्रा के टिकट उपलब्ध हों।
- उड़ान मार्गों के आधार पर किराया तय किया गया है।
- 40 फीसदी सीटें बैंड के मिडपॉइंट से कम किराये पर बेची जानी हैं।
- इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो महीने के इंतजार के बाद आज से देश के विभिन्न राज्यों के लिए घरेलू विमान सेवा शुरू हो गई है। पहला विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भुवनेश्वर के लिए छह बजकर 50 मिनट पर रवाना हुआ। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय किया है। 24 अगस्त यानी अगले तीन महीने तक यात्रियों से इसी तर्ज पर किराया वसूला जाएगा। कंपनियां अपनी मर्जी से किराये को नहीं बढ़ा पाएंगी और यात्रियों को कम किराये पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
पुरी ने बताया था कि मंत्रालय की कोशिश है कि कोरोना जैसी आपदा के इस दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को किफायती दरों पर हवाई यात्रा के टिकट उपलब्ध हों, इसी मकसद से सभी गंतव्य का अधिकतम एवं न्यूनतम किराया तय किया गया है।
उड़ान मार्गों के आधार पर किराया तय किया गया है -
- 0 से 40 मिनट की उड़ानों के लिए न्यूनतम किराया 2,000 रुपये और अधिकतम किराया 6,000 रुपये है।
- 40 से 60 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 2,500 रुपये से लेकर 7,500 रुपये है।
- 60 से 90 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 3,000 रुपये से लेकर 9,000 रुपये है।
- 90 से 120 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 3,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये है।
- 120 से 150 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 4,500 रुपये से लेकर 13,000 रुपये है।
- 150 से 180 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 5,500 रुपये से लेकर 15,700 रुपये है।
- 180-280 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 6,500 रुपये से लेकर 18,600 रुपये है।
यह भी पढ़ें: दो महीने बाद शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा, यात्रियों ने पहना फेस शील्ड, पीपीई किट में एयर होस्टेस
40 फीसदी सीटें बैंड के मिडपॉइंट से कम किराये पर बेची जानी हैं। उदाहरण के लिए 3500 रुपये और 10000 रुपये का मिडपॉइंट 6700 रुपये है। इसलिए 40 फीसदी सीटों को 6700 रुपये से कम कीमत पर बेचा जाना है। इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।
आंध्र प्रदेश और बंगाल में विमान सेवा नहीं
आंध्र प्रदेश में 26 मई से विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं जबकि पश्चिम बंगाल में हवाई सेवाएं 28 मई से शुरू होंगी। हाल ही में पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान आया था, जिसके कारण 85 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तूफान की वजह से हुई तबाही का हवाला देकर विमान सेवा शुरू करने से इनकार किया है। 28 मई तक इंफ्रास्ट्रक्चर सही हो जाएगा जिसके बाद बंगाल में हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।