फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic Flight News in Hindi: India domestic flight resumed today know the details about ticket price

Domestic Flight: आज से हवाई यात्रा हुई शुरू, न्यूनतम और अधिकतम किराये का पूरा गणित समझें

Mon, 25 May 2020 04:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 May 2020 04:12 PM IST
सार

  • आज से देश के विभिन्न राज्यों के लिए घरेलू विमान सेवा शुरू हो गई है।
  • मंत्रालय की कोशिश है कि लोगों को किफायती दरों पर हवाई यात्रा के टिकट उपलब्ध हों।
  • उड़ान मार्गों के आधार पर किराया तय किया गया है। 
  • 40 फीसदी सीटें बैंड के मिडपॉइंट से कम किराये पर बेची जानी हैं।
  • इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।

विज्ञापन
Domestic Flight News in Hindi: India domestic flight resumed today know the details about ticket price
आज से हवाई यात्रा हुई शुरू, न्यूनतम और अधिकतम किराये का पूरा गणित समझें - फोटो : PTI

विस्तार

दो महीने के इंतजार के बाद आज से देश के विभिन्न राज्यों के लिए घरेलू विमान सेवा शुरू हो गई है। पहला विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भुवनेश्वर के लिए छह बजकर 50 मिनट पर रवाना हुआ। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय किया है। 24 अगस्त यानी अगले तीन महीने तक यात्रियों से इसी तर्ज पर किराया वसूला जाएगा। कंपनियां अपनी मर्जी से किराये को नहीं बढ़ा पाएंगी और यात्रियों को कम किराये पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


पुरी ने बताया था कि मंत्रालय की कोशिश है कि कोरोना जैसी आपदा के इस दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को किफायती दरों पर हवाई यात्रा के टिकट उपलब्ध हों, इसी मकसद से सभी गंतव्य का अधिकतम एवं न्यूनतम किराया तय किया गया है।
विज्ञापन


उड़ान मार्गों के आधार पर किराया तय किया गया है -

  • 0 से 40 मिनट की उड़ानों के लिए न्यूनतम किराया 2,000 रुपये और अधिकतम किराया 6,000 रुपये है।
  • 40 से 60 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 2,500 रुपये से लेकर 7,500 रुपये है।
  • 60 से 90 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 3,000 रुपये से लेकर 9,000 रुपये है।
  • 90 से 120 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 3,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये है।
  • 120 से 150 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 4,500 रुपये से लेकर 13,000 रुपये है।
  • 150 से 180 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 5,500 रुपये से लेकर 15,700 रुपये है।
  • 180-280 मिनट की उड़ानों के लिए किराये की सीमा 6,500 रुपये से लेकर 18,600 रुपये है।


यह भी पढ़ें: दो महीने बाद शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा, यात्रियों ने पहना फेस शील्ड, पीपीई किट में एयर होस्टेस

विज्ञापन
विज्ञापन


40 फीसदी सीटें बैंड के मिडपॉइंट से कम किराये पर बेची जानी हैं। उदाहरण के लिए 3500 रुपये और 10000 रुपये का मिडपॉइंट 6700 रुपये है। इसलिए 40 फीसदी सीटों को 6700 रुपये से कम कीमत पर बेचा जाना है। इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।


आंध्र प्रदेश और बंगाल में विमान सेवा नहीं
आंध्र प्रदेश में 26 मई से विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं जबकि पश्चिम बंगाल में हवाई सेवाएं 28 मई से शुरू होंगी। हाल ही में पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान आया था, जिसके कारण 85 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तूफान की वजह से हुई तबाही का हवाला देकर विमान सेवा शुरू करने से इनकार किया है। 28 मई तक इंफ्रास्ट्रक्चर सही हो जाएगा जिसके बाद बंगाल में हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed