फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india became 6th largest economy, topples france and britain

जीएसटी के कारण भारत की दुनिया में बढ़ी साख, रैकिंग में बना छठा देश

Wed, 11 Jul 2018 11:07 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
india became 6th largest economy, topples france and britain

फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़कर भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। विश्व बैंक द्वारा 2017 के लिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत ने अपनी जीडीपी में दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि इसी दौरान एशिया में चीन काफी पीछे चला गया है। 

विज्ञापन


फ्रांस से ज्यादा भारत की जीडीपी
आंकड़ों के मुताबिक भारत की कुल जीडीपी पिछले वित्त वर्ष में 2.597 ट्रिलियन डॉलर रही, वहीं फ्रांस की जीडीपी 2.582 ट्रिलियन डॉलर रही। 

जीएसटी के बाद देखने को मिला उछाल
1, जुलाई 2017 को देश भर में केंद्र सरकार ने जीएसटी को लागू किया था। इससे पहले सरकार ने नोटबंदी की थी, जिसके बाद अर्थव्यवस्था काफी नीचे चली गई थी। जीएसटी के लागू होने के बाद इसमें फिर से रफ्तार देखने को मिली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक इस वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 7.4 फीसदी और 2019 में 7.8 फीसदी रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आय में पीछे
हालांकि भारत फ्रांस के मुकाबले प्रति व्यक्ति आय में काफी पीछे है। भारत की आबादी ज्यादा होने की वजह से ऐसा देखने को मिला है। फ्रांस की आबादी भारत के मुकाबले आधी है। औद्योगिक और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में बढ़ावा होने से अर्थव्यवस्था में बल देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिस्ट में नंबर एक पायदान पर अमेरिका है। इसके बाद चीन, जापान, जर्मनी हैं। वहीं ब्रिटेन आंठवे नंबर पर है। अनुमान है कि भारत 2032 तक तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed