{"_id":"64277f51dc3a053110095c73","slug":"increase-in-numbers-due-to-pan-aadhaar-linking-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAN-Aadhaar: पैन-आधार लिंक करने की वजह से संख्या में बढ़ोतरी, जनवरी में 56.7 लाख पंजीकरण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PAN-Aadhaar: पैन-आधार लिंक करने की वजह से संख्या में बढ़ोतरी, जनवरी में 56.7 लाख पंजीकरण
Sat, 01 Apr 2023 06:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:18 AM IST
सार
यूआईडीएआई ने कल्याणकारी सेवाओं और विभिन्न प्रकार की स्वैच्छिक सेवाओं का उपयोग करते समय अधिक कुशल संपर्क के लिए भारतीयों से आधार को मोबाइल नंबर से जोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
pan-adhar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवासियों के अनुरोध पर फरवरी, 2023 में 1.09 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ा गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ने में मासिक आधार पर 93 फीसदी की वृद्धि हुई। जनवरी, 2023 में 56.7 लाख पंजीकरण हुए थे। आधार के साथ मोबाइल नंबरों के पंजीकरण में तेजी की एक प्रमुख वजह आधार को पैन से जोड़ना है।
विज्ञापन
अनुमान के मुताबिक, अब तक 90 करोड़ आधार कार्डधारकों ने अपने मोबाइल नंबर को अपनी विशिष्ट पहचान से जोड़ा है। करीब 1,700 केंद्रीय एवं राज्य समाज कल्याण प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और सुशासन योजनाओं को आधार के उपयोग के लिए अधिसूचित किया गया है। यूआईडीएआई ने कल्याणकारी सेवाओं और विभिन्न प्रकार की स्वैच्छिक सेवाओं का उपयोग करते समय अधिक कुशल संपर्क के लिए भारतीयों से आधार को मोबाइल नंबर से जोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
आधार आधारित लेनदेन में 13 फीसदी बढ़ोतरी
फरवरी में आधार आधारित लेनदेन 13 फीसदी बढ़कर 226.29 करोड़ पहुंच गया। जनवरी में यह आंकड़ा 199.62 करोड़ से ज्यादा था। यूआईडीएआई ने फरवरी, 2023 तक संचयी रूप से 9,255.57 करोड़ आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए हैं। फरवरी में 26.79 करोड़ से अधिक ई-केवाईसी लेनदेन किए गए।
विज्ञापन