फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Return: 35,67,263 people filed returns till 6 pm on July 30, now only one day left

Income Tax Return: 30 जुलाई को शाम छह बजे तक 35,67,263 लोगों ने भरा रिटर्न, अब बचा सिर्फ एक दिन

Sat, 30 Jul 2022 07:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 30 Jul 2022 07:44 PM IST
सार

Income Tax Return: आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई के दिन शाम छह बजे तक 35 लाख 67 हजार 263 रिटर्न दाखिल किए गए हैं। जिनमें 4,48,676 रिटर्न 30 जुलाई की शाम पांच के छह बजे के बीच दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Income Tax Return: 35,67,263 people filed returns till 6 pm on July 30, now only one day left
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

विस्तार

आयकर रिटर्न फाइन करने की आखिरी तारीख खत्म होने में अब सिर्फ एक ही दिन बचे हैं। अगर आपने अभी  तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कल के बाद आईटीआर रिटर्न दाखिल करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए बचे हुए एक दिन में आप इस काम को निपटा लें। इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी लगातार लोगों से टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन

आने वाली 31 जुलाई तक करीब सात करोड़ आईटीआर फाइल होने हैं। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई के दिन शाम छह बजे तक 35 लाख 67 हजार 263 रिटर्न दाखिल किए गए हैं। जिनमें 4,48,676 रिटर्न 30 जुलाई की शाम पांच के छह बजे के बीच दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि 29 जुलाई तक देश में कुल 4.52 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए थे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को टैक्स रिटर्न फाइलिंग का आंकड़ा जारी कर कहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेक्सेस टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। यह प्रक्रिया आईटीआर फाइलिंग पोर्टल पर बिना किसी परेशानी के आराम से चलती रहे इसके लिए वॉर रूप में तकनीकी विशेषज्ञ लगातार काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले साल 31 दिसंबर 2021 तक आईटीआर फाइन किए गए थे। उस दौरान 5.89 करोड़ करदाताओं ने टैक्स फाइल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed