वेलनेस कोर्स कराने वाले समूह पर मारा छापा, मिला 400 करोड़ का काला धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने कथित अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान से जुड़े एक समूह के 40 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के काले धन का पता लगाया है। यह काला धन धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर बटोरा गया था और इसका निवेश समूह की कंपनियों के जरिए देश के साथ ही विदेश में भी कई जगह पर किया गया है।
आयकर विभाग से यहां शुक्रवार को मिली सूचना के अनुसार बीते बुधवार से समूह के चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और वरदाइपलेम के करीब 40 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। इस समूह का संचालक एक धार्मिक नेता और उनका पुत्र है। यह समूह कई जगह वेलनेस कोर्स चलाता है। जांच से पता चला कि इसके कर्मचारी विभिन्न आश्रमों में जो पैसे वसूलता था, उसे हिसाब किताब में नहीं डालता था और उसका कहीं और निवेश कर दिया जाता था।
जांच में मिली इतनी संपत्ति
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह फर्जीवाडा वर्ष 2014-15 से ही चल रहा है और अभी तक करीब 409 करोड़ रुपये को इधर-उधर किया जा चुका है। इन ठिकानों से अधिकारियों ने 43.9 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आयकर विभाग को कई देशों की मुद्रा भी मिली है, जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य 18 करोड़ रुपये के बराबर है।
इसके अलावा करीब 88 किलो के सोने के आभूषण भी मिले हैं जिसका मूल्य 26 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं 1271 कैरेट हीरे भी मिले हैं जिसका मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये आंका गया है। छापे की कार्रवाई अभी भी चल रही है।
जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इस समूह ने अमेरिका, चीन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों में निवेश किया है।