फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax department to share data of taxpayers who earn over Rs 10 lakh

10 लाख से अधिक आय वालों पर गिरेगी एलपीजी सब्सिडी की गाज

Tue, 20 Dec 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Income Tax department to share data of taxpayers who earn over Rs 10 lakh
फाइल फोटो

आयकर विभाग जल्द ही उन सभी करदाताओं की जानकारी पेट्रोलियम एवं तेल मंत्रालय को साझा करेगा जिनकी आय 10 लाख रुपये से अधिक है। इस मुहिम का मकसद अधिक आय वर्ग वाले व्यक्तियों को रसोई गैस की सब्सिडी पर प्रतिबंध लगाना है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ऐसे करदाताओं के नाम के अलावा निजी जानकारी भी मंत्रालय को मुहैया कराएगा जिसमें उसका पैन नंबर, जन्मतिथि, लिंग, आईटी डाटा के मुताबिक पता, ईमेल आईडी और टेलीफोन तथा मोबाइल नंबर भी होगा। विभाग जल्द ही व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा के ख्याल से मंत्रालय के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस कदम को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की हरी झंडी मिल चुकी है क्योंकि सरकार पहले ही कह चुकी थी कि 10 लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले करदाताओं को सब्सिडी मूल्य पर रसोई गैस मुहैया नहीं कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेल मंत्रालय को व्यक्तिगत जानकारी मिलने से सुनिश्चित होगा कि 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले व्यक्ति अपने-आप इस सुविधा से वंचित हो जाएंगे। कुछ लोगों ने स्वेच्छा से सब्सिडी त्याग दी है लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अधिक आय के बावजूद इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। सरकार इस दिशा में पारदर्शिता लाना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed