{"_id":"651469415ecb013898043b28","slug":"income-tax-department-raids-lenovo-offices-in-three-cities-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी रेड: तीन शहरों में लेनोवो के दफ्तरों की तलाशी; आयकर विभाग की टीम ने कर चोरी के आरोप में की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आईटी रेड: तीन शहरों में लेनोवो के दफ्तरों की तलाशी; आयकर विभाग की टीम ने कर चोरी के आरोप में की कार्रवाई
Wed, 27 Sep 2023 11:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:11 PM IST
सार
कर अधिकारियों ने तमिलनाडु में फ्लेक्स लिमिटेड के प्लांट का भी दौरा किया। सभी कंपनियों पर चोरी करने और गलत इनपुट जमा करने का आरोप है। कंपनियां कर चोरी के लिए फर्जी तरीके अपना रही थीं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लैपटॉप, डेस्कटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उत्पादन करने वाली चीनी कंपनी लेनोवो और उसके कुछ सहयोगियों पर टैक्स चोरी और टैक्स में हेरफेर का आरोप है। आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के बंगलूरू, गुरुग्राम के दफ्तरों में तलाशी ली। विभाग ने कर्मचारियों के लैपटॉप की भी जांच की। इस तलाशी पर कंपनी ने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कारोबार करते हैं, वहां सभी लागू कानूनों, विनियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर अधिकारियों ने तमिलनाडु में फ्लेक्स लिमिटेड के प्लांट का भी दौरा किया। सभी कंपनियों पर चोरी करने और गलत इनपुट जमा करने का आरोप है। कंपनियां कर चोरी के लिए फर्जी तरीके अपना रही थीं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने पूछताछ के तहत लेनोवो के वरिष्ठ प्रबंधन से संपर्क करने की भी कोशिश की। 2022-23 में लेनोवो का भारत में कुल राजस्व 1.9 अरब डॉलर था। इसकी बाजार हिस्सेदारी 17 फीसदी थी। लेनोवो करीब 160 से ज्यादा देशों में अपने उत्पादों की बिक्री करती है। इससे पहले जुलाई में आयकर विभाग ने मुंबई, पुणे और नोएडा में चीन की घरेलू उपकरण बनाने वाली हायर के दफ्तरों में तलाशी ली थी।
विज्ञापन