{"_id":"60a622f48ebc3e374e680ecf","slug":"income-tax-department-new-income-tax-e-filing-portal-to-be-launched-from-june-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: एक से छह जून तक बंद रहेगा आयकर विभाग का वेब पोर्टल, सात जून से होगा ये बड़ा बदलाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बड़ी खबर: एक से छह जून तक बंद रहेगा आयकर विभाग का वेब पोर्टल, सात जून से होगा ये बड़ा बदलाव
Thu, 20 May 2021 02:21 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 20 May 2021 02:21 PM IST
सार
करदाता एक जून से छह जून 2021 तक मौजूदा आयकर विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन नहीं कर सकेंगे। विभाग करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : iStock
विस्तार
अगले महीने की शुरुआत में आयकर विभाग करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल आईटीआर दाखिल करने और अन्य कर संबंधी कार्यों के लिए किया जा सकेगा। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नया पोर्टल अधिक सुविधाजनक होगा। मौजूदा वेब पोर्टल एक जून से छह जून तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
सात जून तक चालू होगा नए पोर्टल
विभाग के सिस्टम विंग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि पुराने पोर्टल से नए पोर्टल पर जाने का काम पूरा हो जाएगा और सात जून तक इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नए पोर्टल से ही निपटा सकेंगे टैक्स से कामकाज
करदाता एक जून 2021 से मौजूदा वेबसाइट (incometaxindiaefilling.gov.in) पर लॉगइन नहीं कर सकेंगे। विभाग की ओर से नया ऑफिशियल पोर्टल बनाया जा रहा है। यह सात जून तक तैयार होगा। इसी पर आप अपने टैक्स से जुड़े कामकाज निपटा सकते हैं। नई वेबसाइट के लिए आप INCOMETAX.GOV.IN पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुनवाई या शिकायत के तय करें 10 जून के बाद की तारीख
आदेश में अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोई भी सुनवाई या शिकायत के निपटारे के लिए 10 जून के बाद की तारीख तय करें, ताकि तब तक करदाता नए सिस्टम को अच्छी तरह समझ लें। आदेश में यह भी कहा गया कि इस बीच करदाता और विभाग के अधिकारी के बीच निर्धारित कोई भी कार्य स्थगित जा सकता है।
इस वित्त वर्ष में अब तक 24,792 करोड़ रुपये के कर रिफंड जारी
मालूम हो कि आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 17 मई तक 15 लाख से अधिक करदाताओं को 24,792 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। विभाग ने ट्वीट जारी कर कहा है कि इस राशि में व्यक्तिगत आयकर रिफंड की राशि 7,458 करोड़ रुपये है। जबकि कंपनी कर के तहत 17,334 करोड़ रुपये रिफंड किए गए हैं। आयकर विभाग ने हालांकि रिफंड के लिए वित्तीय वर्ष स्पष्ट नहीं किया। लेकिन माना जा रहा है कि यह रिफंड वित्त वर्ष 2019-20 के लिए दाखिल किए गए टैक्स रिटर्न के लिए है।