{"_id":"6807d61f3633deb59c014815","slug":"income-tax-department-launches-e-pay-tax-facility-on-portal-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"E-Pay Tax: आयकर विभाग ने पोर्टल पर शुरू की 'ई-पे टैक्स' सुविधा, करों का आसानी से भुगतान कर सकेंगे करदाता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
E-Pay Tax: आयकर विभाग ने पोर्टल पर शुरू की 'ई-पे टैक्स' सुविधा, करों का आसानी से भुगतान कर सकेंगे करदाता
Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
सार
आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने आधारिक ऑनलाइन पोर्टल पर 'ई-पे टैक्स' सुविधा शुरू की है। अब करदाता आसानी से अपने करों का भुगतान कर सकेंगे। उन्हें अब बैंकों में लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी और न ही थकाऊ फॉर्म भरने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
आयकर विभाग (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने अपने आधारिक ऑनलाइन पोर्टल पर 'ई-पे टैक्स' सुविधा शुरू की है। विभाग ने मंगलवार को कहा है कि उसने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। अब करदाता अपने करों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने एक बयान में कहा, 'विभाग द्वारा शुरू की गई 'ई-पे टैक्स' सुविधा आपके कर दायित्वों को पूरा करने का एक सुंदर, कुशल और परेशानी मुक्त तरीका है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RBI: भारतीय रिजर्व बैंक का बैंकों को निर्देश, अक्तूबर तक अपनाएं '.bank.in' डोमेन
विज्ञापन
अब कर भुगतान की चिंता के दिन खत्म
विभाग ने आगे कहा कि अब बैंकों में लंबी कतारें, थकाऊ फॉर्म भरने और आखिरी समय में कर भुगतान की चिंता के दिन खत्म हो गए हैं। टैक्स भरने को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए, और लोगों को डिजिटल तरीके से सशक्त करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर 'ई-पे टैक्स' सुविधा शुरू की है।
ये भी पढ़ें: HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार, इस स्तर पर पहुंचने वाली देश की तीसरी कंपनी
टैक्स भुगतान प्रक्रिया में रुकावटों को दूर करेगी सुविधा
आयकर विभाग ने कहा कि यह सुविधा टैक्स भुगतान प्रक्रिया में रुकावटों को दूर करेगी। साथ ही समय पर टैक्स भरने की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगी। विभाग ने आगे कहा कि यह सुविधा कर प्रशासन को नागरिकों के करीब लाती है, विशेष रूप से व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों के लिए, तथा उन्हें एक सीधा डिजिटल मार्ग प्रदान करती है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन