{"_id":"68078ce4822c979b4b03a4bc","slug":"hdfc-bank-mcap-tops-rs-15-lakh-crore-mark-third-domestic-firm-to-achieve-feat-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार, इस स्तर पर पहुंचने वाली देश की तीसरी कंपनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार, इस स्तर पर पहुंचने वाली देश की तीसरी कंपनी
Tue, 22 Apr 2025 06:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:05 PM IST
सार
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 7 प्रतिशत बढ़कर 18,835 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बाद बीते दो दिनों से शेयर बाजार में कंपनी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अब कंपनी 15 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की तीसरी कंपनी बन गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में मंगलवार को करीब दो प्रतिशत की तेजी आई, इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह देश की तीसरी कंपनी बन गई।
विज्ञापन
बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.78 फीसदी चढ़कर 1,961.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 2.23 फीसदी चढ़कर 1,970.65 रुपये पर पहुंच गया, जो एक रिकॉर्ड स्तर है।
विज्ञापन
एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.70 प्रतिशत बढ़कर 1,960 रुपये पर पहुंच गया। 9 अप्रैल से अब तक शेयर में 11.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिससे इसका मूल्यांकन 1,50,289.64 करोड़ रुपये बढ़कर 15,01,289.37 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने अब तक केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ही 15 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) हासिल किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 17,46,961.68 करोड़ रुपये है, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 12,00,499.53 करोड़ रुपये है। एचडीएफसी बैंक में खरीदारी से शेयर बाजारों में तेजी आई।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 187.09 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 79,595.59 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 41.7 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 24,167.25 अंक पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 7 प्रतिशत बढ़कर 18,835 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, बैंक ने आवास और कॉर्पोरेट ऋण खंडों में मूल्य निर्धारण से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई, जिससे बैंक की ऋण वृद्धि प्रभावित हो रही है।
एकल आधार पर, देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने तिमाही के लिए 17,616 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 16,512 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन