फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income from scrap: Department of selling garbage of the office deposited Rs 62 crore in the government treasury, the minister gave information

Income from scrap: दफ्तर का कूड़ा बेच विभाग ने सरकारी खजाने में जमा कराए 62 करोड़ रुपये, मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 12 Jul 2022 04:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 12 Jul 2022 04:25 PM IST
सार

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री बेंगलुरु में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन "Bringing Citizens, Entrepreneurs and Government Closer For Good Governance" के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Income from scrap: Department of selling garbage of the office deposited Rs 62 crore in the government treasury, the minister gave information
Jitendra Singh Palli Panchayat - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने सरकारी खजाने में 62 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह आमदनी विभाग की ओर से दफ्तरों के बेकार सामान जिनमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक आइटम थे बेचने से हुई थी।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री बेंगलुरु में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन "Bringing Citizens, Entrepreneurs and Government Closer For Good Governance" के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने केवल स्वच्छता की बात नहीं कि बल्कि इसके लिए सकारात्मक पहल भी की। हमने दफ्तर के बेकार चीजों को बेचकर 62 करोड़ रुपये की आमदनी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एक नये स्टार्टअप एवेन्यू की तरह हैं, उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगली बार जब स्वच्छता अभियान शुरू होगा तो इस तरह के कई उद्यम आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्क्रैप बेचकर हमने सरकार के खजाने में 62 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और ऐसा काम करने में एकीकृत दृष्टिकोण के कारण संभव हो पाया है।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर, मुख्य सचिव वंदिता शर्मा समेत कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed