फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   in these countries petrol prices are more than 100 rupees per litre

भारत को छोड़िए, इन देशों में पेट्रोल के दाम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Tue, 11 Sep 2018 01:57 PM IST
Riya Kumari बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Tue, 11 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
in these countries petrol prices are more than 100 rupees per litre
पूरे देश में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इसके सभी लोग काफी परेशान हैं। देश में पेट्रोल का दाम जल्द ही 90 रुपये प्रति लीटर के पार चला जाएगा। ऐसे में अगर आपको लगता है कि पेट्रोल डीजल के दाम केवल भारत में ही बढ़ रहे हैं, तो यह बिलकुल नहीं है। विश्व में कई देश ऐसे हैं जहां पर पेट्रोल के दाम भारत से दोगुना ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


विश्व के इस देश में है सबसे महंगा पेट्रोल

हांगकांग विश्व का ऐसा एकमात्र देश है, जहां पर पेट्रोल के दाम 160 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है। देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में जहां यह 88 रुपये के पार चला गया। इसके अलावा कई ऐसे देश हैं जहां पर पेट्रोल का दाम भारतीय मुद्रा में 100 रुपये के पार मिल रहा है। अगर पेट्रोल के सबसे कम दाम की बात करें तो पूरे विश्व में ईरान में इसके लिए 20 रुपये प्रति लीटर दाम देने पड़ेंगे। वहीं वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत मात्र 61 पैसे प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ रही हैं कीमतें

विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और बढ़ने वाली हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। 

सार्क देशों में भारत से कम कीमत

अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो यहां पर लोग भारत से कम दाम में पेट्रोल खरीद रहे हैं। 3 सितंबर को पाकिस्तान (54.63 रुपये), अफगानिस्तान (54.92 रुपये), भूटान (64.14 रुपये), नेपाल (69.47 रुपये) और श्रीलंका में (70.14 रुपये) प्रति लीटर थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed