फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Important points about stock market Understand difference between investment and betting make strategies

शेयर बाजार की अहम बातें: निवेश और सट्टेबाजी में अंतर समझें; रणनीति बनाकर लगाएं गाढ़ी कमाई, घाटे का पीछा न करें

Mon, 16 Dec 2024 05:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा आशीष सचदेव, आर्थिक सलाहकार
आशीष सचदेव, आर्थिक सलाहकार Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 05:01 AM IST
सार

आजकल डिजिटल दुनिया में निवेश के तमाम साधन हैं, लेकिन ये सभी साधन वास्तव में सही हैं, जिसकी आपको तलाश है, तो जवाब है...नहीं। पैसे लगाकर उससे कमाई करना और भारी जोखिम से बचना निवेश का एकमात्र तरीका है। बिना सोचे-समझे निवेश कर उसे गंवा देना, एक तरह की सट्टेबाजी हो सकती है। 

विज्ञापन
Important points about stock market Understand difference between investment and betting make strategies
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लखनऊ के डॉक्टर अजय राय (बदला नाम) को 2022 में क्लिनिक शुरू करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत थी। एक दोस्त ने उन्हें वायदा और विकल्प (एफएंडओ) से परिचित कराया। हालांकि, राय को डेरिवेटिव के बारे में कुछ भी नहीं पता था। फिर भी उन्होंने एफएंडओ में 40 लाख रुपये लगा दिए, क्योंकि उनके दोस्त ने कम समय में पैसा दोगुना करने का दावा किया था। लेकिन, जल्द ही उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। घाटे की भरपाई के लिए उन्होंने और अधिक पैसे लगाए। जब यह रकम भी डूब गई तो कार बेच दी और बदले की भावना से बाजार में उतरे। छह महीने में उनके एक करोड़ डूब गए। वह अपना घर बेचने के लिए तैयार थे, तब पत्नी ने रोका और फिर वे मनोवैज्ञानिक के पास पहुंचे। कुल मिलाकर, जब अधिकांश निवेशक मुनाफा कमा रहे होते हैं, तो यह लोगों को अति आत्मविश्वास और जल्दी पैसा बनाने के रोमांच की झूठी भावना बढ़ा देता है।

विज्ञापन


तेजी से कमाई की चाहत पूरी तरह गलत
यह लापरवाह निवेश का अनोखा मामला है, लेकिन कई निवेशकों के लिए यह तेजी से पैसा कमाने की चाह रखने वाली हकीकत है। चाहे वह रोमांच के लिए हो, वित्तीय आपातकाल हो, लालच से प्रेरित हो या अविश्वसनीय रूप से वित्तीय लक्ष्यों के लिए निवेश विकल्प के रूप में हो। सेबी के अध्ययन के अनुसार, एक करोड़ से अधिक एफएंडओ निवेशकों में से करीब 93 फीसदी को 2021-22 और 2023-24 के बीच हर निवेशक को दो लाख रुपये का औसत नुकसान हुआ। इस तरह से पैसे को खो देना निवेश नहीं, बल्कि सट्टेबाजी माना जा सकता है।
विज्ञापन


रणनीति बनाकर लगाएं गाढ़ी कमाई, घाटे का पीछा न करें
अपनी गाढ़ी कमाई को कहीं भी लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि निवेश और सट्टेबाजी में वास्तविक फर्क क्या है। अगर ज्ञान और जोखिम मूल्यांकन के साथ लंबी अवधि की रणनीति और स्पष्टता के साथ पैसा लगाया जाए, तो यह निवेश है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इसके उलट, सट्टेबाजी जीतने के एकमात्र उद्देश्य के साथ खेला जाता है। अगर आपको उत्पाद के बारे में जानकारी नहीं है और यह भी पता नहीं है कि कब रुकना है, तो आप जुआ खेल रहे हैं।
  • दूसरी ओर, बुद्धिमान निवेशक बहुत अधिक जोखिम वाले उत्पादों में सिर्फ उतनी ही रकम निवेश करते हैं, जिसे वे पूरी तरह से खोने को तैयार हैं।  
  • जब निवेश से जुड़ा व्यवहार जुए जैसा होता है, जैसे घाटे का पीछा करना या भावनात्मक उतार-चढ़ाव का अनुभव करना, तो इसे जुआ माना जा सकता है।

उत्पाद को समझें, अंधाधुंध निवेश से बचें
अगर कोई बिना उत्पाद को समझे ही निवेश कर रहा है तो इसका मतलब वह अंधाधुंध जुआ खेल रहा है। तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में विभिन्न वित्तीय उत्पाद और गतिविधियां आसानी से सुलभ हैं। इससे निवेश और जुए का फर्क समझ नहीं आता है। कई उच्च जोखिम, उच्च रिटर्न विकल्प जैसे एफएंडओ व क्रिप्टोकरेंसी लोगों को तेजी से आकर्षित करते हैं। ऐसे अन्य कारक भी हैं, जो निवेश से जुए की ओर ले जाते हैं। लेकिन, अंत में निवेशकों को ऐसे निवेश से बड़े पैमाने पर नुकसान होता है।

तीन साल में गंवा दिए 40 लाख रुपये
दूसरा उदाहरण, प्रयागराज के रामशरण यादव का है। पेशे से सीए यादव ने तीन साल में शेयर बाजार में 40 लाख गंवा दिए। इनको बड़े घर के लिए पैसे की जरूरत थी। बाजार की जानकारी नहीं थी। कुल मिलाकर, अगर आपकी चिंता जोखिम की परवाह किए बिना और निवेश उत्पाद के ज्ञान के बिना, जितनी जल्दी हो सके भारी मुनाफा कमाना है, तो आप निश्चित रूप से नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार लाभ पाने में व्यस्त रहने से कर्ज लेने, सारा पैसा खर्च करने और वित्तीय गतिविधियों के आसपास गुप्त व्यवहार जैसे गलत निर्णय हो सकते हैं। बचने का तरीका यह है कि क्रिप्टो या छोटे शेयरों के लाभ के बारे में शेखी बघारने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के पीछे न भागें या वैसे शेयरों से बचें, जिनसे लोग आकर्षित होते हैं।

ऑफिस ब्वॉय तक देते हैं टिप्स
लिफ्टमैन व ऑफिस ब्वॉय जब आपको स्टॉक टिप्स देना शुरू कर दें तो सतर्क हो जाएं। यह एक बुरा संकेत है, जब हर कोई सिर्फ खरीदार बनना चाहता है। अगर प्रमोटर, संस्थागत निवेशक और अन्य बड़े निवेशक बेच रहे हैं और छोटे निवेशक खरीद रहे हैं, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। आपको पता नहीं है कि कोई निवेश उत्पाद कैसे काम करता है, तो निवेश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed