{"_id":"6489073be6b0e256380a9456","slug":"import-of-gold-may-decrease-this-year-due-to-rising-prices-and-high-sale-of-old-jewellery-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Import: इस साल घट सकता है सोने का आयात, बढ़ते दाम व पुराने गहनों की ज्यादा बिक्री बनी वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Import: इस साल घट सकता है सोने का आयात, बढ़ते दाम व पुराने गहनों की ज्यादा बिक्री बनी वजह
Wed, 14 Jun 2023 05:48 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:48 AM IST
सार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, अगर कीमतों में वृद्धि जारी रहती है तो पुराने गहनों की बिक्री 20 फीसदी ज्यादा हो सकती है। यह बिक्री 2019 में 119.5 टन के स्तर पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
सोना (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय बाजारों में सोने की लगातार बढ़ रही कीमत के कारण पुराने सोने की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इससे इस साल सोने के आयात में कमी आ सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, इस कीमती धातु की घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा उठाने के लिए पुराने गहनों की रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
काउंसिल के मुताबिक, अगर कीमतों में वृद्धि जारी रहती है तो पुराने गहनों की बिक्री 20 फीसदी ज्यादा हो सकती है। यह बिक्री 2019 में 119.5 टन के स्तर पर पहुंच सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल में भारत के क्षेत्रीय सीईओ पीआर सोमसुंदरम ने कहा, ऐसी स्थिति में आयात कम होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
इस समय सोना वैश्विक बाजार में 1,960 डॉलर प्रति औंस के करीब है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से पिछले एक साल में भारत में सोने की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ी हैं। वैश्विक कीमतों के मुकाबले यह दोगुना बढ़त है। जानकारों का कहना है कि ऐतिहासिक रूप से प्रत्येक 100 ग्राम सोने की तुलना में 25 फीसदी पुराने गहनों की बिक्री होती है। इस साल यह 35-40 फीसदी तक पहुंच सकती है क्योंकि कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन