फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF reaches staff-level agreement with Sri Lanka for USD 337 million bailout

Sri Lanka-IMF Deal: श्रीलंका को 337 मिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज देगा IMF, आर्थिक संकट से उबरने में मिलेगी मदद

Thu, 21 Mar 2024 07:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 21 Mar 2024 07:15 PM IST
सार

Sri Lanka:  नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका में स्थिरता बहाल करने के लिए आईएमएफ ने 337 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए समझौता किया है। 

विज्ञापन
IMF reaches staff-level agreement with Sri Lanka for USD 337 million bailout
IMF Sri Lanka - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने श्रीलंका को एक बार फिर से राहत दी है। आईएमएफ ने श्रीलंका के साथ 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए समझौता किया है। आईएमएफ द्व्रारा जारी बयान के मुताबिक वह श्रीलंका के साथ अगले चरण के कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है। इस समझौते की मदद से आईएमएफ द्वारा श्रीलंका को 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


श्रीलंका में सुधार से खुश है आईएमएफ
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा श्रीलंका की तारीफ की गई है। साथ ही कहा गया है कि व्यापक आर्थिक नीति से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार देखा जा रहा है। पिछले कुछ सालों से श्रीलंका को कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। देश में आर्थिक संकट गहराया तो भोजन, बिजली, ईंधन और मूलभूत सुविधाओं की कमी हो गई है। श्रीलंका ने चीन से काफी कर्ज लिया हुआ है। उसे अपने कुल ऋण का 52 प्रतिशत हिस्सा चीन को देना है। अपना कर्ज ना चुकाने की वजह से श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ तीन अरब यूरो का बेलआउट सौदा करना पड़ा था। 
विज्ञापन


कब कब मिली श्रीलंका को मदद?
दिसंबर 2023 में आईएमएफ द्वारा श्रीलंका को को 33.7 करोड़ डॉलर की तीसरी किश्त जारी करने की मंजूरी दी गई थी। मार्च 2023 में भी 33 करोड़ डॉलर की किस्त जारी करने के लिए महत्वपूर्ण समझौता हुआ था। अब आईएमएफ ने 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए कर्मचारी स्तर पर समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएफ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कार्यकारी बोर्ड द्वारा समीक्षा का काम पूरा होने के बाद श्रीलंका को 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचाए जाएंगे। ये पैकेज मिलते ही आईएमएफ द्वारा श्रीलंका को मिलने वाली सहायता राशि लगभग 1 बिलियन डॉलर हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed