फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   imd predicts normal monsoon for 2018, chances of drought unlikely

किसानों के लिए खुशखबरी, इस साल पूरे देश में 97 फीसदी होगी बारिश

Mon, 16 Apr 2018 05:00 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
imd predicts normal monsoon for 2018, chances of drought unlikely
weather

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून का पहला अनुमान जारी करते हुए कहा है कि इस साल पूरे देश में 97 फीसदी बारिश होगी। इससे जून से लेकर के सितंबर के बीच अच्छी वर्षा होगी। 

विज्ञापन


कम नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग ने मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि इस साल बारिश कम होने की संभावना बेहद कम है। 
विज्ञापन

 

नहीं होगी अल-नीनो की स्थिति

imd predicts normal monsoon for 2018, chances of drought unlikely
imd

भारतीय मौसम विभाग का 97 फीसदी सामान्य मॉनसून रहने का अनुमान है। मॉनसून से पहले ला नीना की स्थिति न्यूट्रल है। बता दें कि मई मध्य तक केरल में मॉनसून के दस्तक की तरीख तय होगी और जून में मनसून का दूसरा अनुमान जारी होगा। इसका मतलब साफ है कि इस बार भी अल-नीनो की स्थिति नहीं रहेगी।

मोसम विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि लांग पीरियड ऐवरेज(एलपीए) के लिए फिलहाल पूर्वानुमान को जारी किया गया है। अगर 96-104 फीसदी अनुमान को सामान्य बारिश के तौर पर माना जाता है। वहीं 104-110 के एलपीए को सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से ज्यादा के एलपीए को भारी बारिश माना जाता है। लगातार तीसरे वर्ष मॉनसून सामान्य रहेगा।

स्काईमेट ने लगाया था 100 फीसदी अनुमान
स्काईमेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल सामान्य से कम बारिश की संभावना 20 फीसदी, सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना 20 फीसदी और भारी बारिश की संभावना 5 फीसदी है। स्काईमेट के मुताबिक इस साल सूखा पड़ने की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है। अभी यह तापमान -5 डिग्री से भी कम है। जून तक इसमें बदलाव की उम्मीदें भी नहीं हैं। यहां पर समुद्र सतह ठंडी होने से लॉ नीना प्रभाव उत्पन्न होते हैं जिससे विषुवत रेखा के ईदगिर्द चलने वाली हवाएं ट्रेंड विंड के दबाव में तेजी आती हैं। यह अच्छे मानसून का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed