{"_id":"65f10d20c02571df7f0aea5b","slug":"iip-rate-decline-poor-performance-manufacturing-mining-power-sectors-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIP Rate: विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से आईआईपी में गिरावट, वृद्धि दर घटकर 3.8 फीसदी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IIP Rate: विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से आईआईपी में गिरावट, वृद्धि दर घटकर 3.8 फीसदी
Wed, 13 Mar 2024 07:49 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:49 AM IST
सार
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2023 में आईआईपी की वृद्धि दर 4.2 फीसदी व नवंबर में 2.4 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
आईआईपी(सांकेतिक)
विस्तार
विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से जनवरी, 2024 में देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि धीमी होकर 3.8 फीसदी रह गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापे जाने वाले कारखाना उत्पादन की वृद्धि जनवरी, 2023 में 5.8 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2023 में आईआईपी की वृद्धि दर 4.2 फीसदी व नवंबर में 2.4 फीसदी रही थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह तक औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 5.9 फीसदी रही है। 2022-23 की समान अवधि में यह 5.5 फीसदी रही थी। एजेंसी
विज्ञापन
इन क्षेत्रों रफ्तार धीमी
आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि जनवरी में घटकर 3.2 फीसदी रह गई। बिजली उत्पादन भी 5.6 फीसदी की धीमी रफ्तार से बढ़ा। खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 9 फीसदी से घटकर 5.9 फीसदी रह गई। गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन 0.3 फीसदी घट गया। हालांकि, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में 10.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन