फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   igl rises prices of cng in delhi ncr effective today

झटकाः दिल्ली एनसीआर में एक रुपये बढ़े सीएनजी के दाम, आज से लागू हुईं नई कीमतें

Wed, 03 Jul 2019 03:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 03 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
igl rises prices of cng in delhi ncr effective today

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली एनसीआर में रहने वालों लोगों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने बुधवार से दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 15 महीनों में यह सातवीं बार बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन

इतनी बढ़ी कीमतें

कंपनी ने दिल्ली में 90 पैसे, यूपी में एक रुपया और हरियाणा में 95 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 46.60 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में नई कीमत 52.95 रुपये प्रति किलो हो गई है। 

विज्ञापन


कंपनी ने गुरुग्राम और करनाल में नई कीमत 58.45 रुपये कर दी है। वहीं करनाल में नई कीमत 55.45 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले अप्रैल में सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल 2018 से लेकर के अभी तक सीएनजी के दाम 6.89 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनजी के दामों में नहीं हुई बढ़ोतरी

हालांकि आईजीएल ने घरों में सप्लाई होने वाली पाइप नेचुरल गैस की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि रात में 12 बजे से लेकर के सुबह छह बजे तक गैस भरवाने पर पहले की तरह 1.50 रुपये प्रति किलो की छूट मिलती रहेगी। आईजीएल के पूरे एनसीआर में 500 सीएनजी स्टेशन हैं, जहां से 10.5 लाख गाड़ियों में सीएनजी भरी जाती है। वहीं 11.20 लाख घरों में पीएनजी की सप्लाई होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed