स्वाधीनता दिवस पर इफको ने दिया तोहफा, सस्ता किया किसानों के लिए खाद खरीदना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाधीनता दिवस के मौके पर सरकारी कंपनी इफको ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रमुख खाद की कीमतों में कटौती का एलान किया है। अब किसानों को प्रति बोरी 50 रुपया कम देना पड़ेगा।
इन खाद का घटाया दाम
इफको ने जिन खाद की कीमतों में कमी करने की घोषणा की है, उनमें डीएपी और एनपीके प्रमुख हैं, जिनका किसान सबसे ज्यादा प्रयोग बुवाई के वक्त करते हैं।
डीएपी मिट्टी को करता है मजबूत
डीएपी का पूरा नाम डाइअमोनियम फॉस्फेट है। इस उर्वरक में आधे से ज्यादा मात्रा में फास्फोरस होता है। इसका कुछ हिस्सा पानी में घुलनशील होता है जबकि कुछ हिस्सा मिट्टी में मिल जाता है। यह मिट्टी की शक्ति को बढ़ाता है, जिससे जड़ों को फैलने में और फसल में फल लगने में तेजी आती है।
एनपीके से मिलती है पौधे को शक्ति
एनपीके में नाइट्रोजन फॉस्फोरस और पौटेशियम मिला होता है। इस उर्वरक की मदद से पौधे (डंठल) और फलों को मजबूत किया जाता है। इस उर्वरक के प्रयोग से फलों के गिरने की समस्या कम हो जाती है।