फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   if ticket not confirmed in rajdhani than you can fly with air india

राजधानी में टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो हवाई जहाज से यात्रा कराएगा रेलवे

Mon, 23 Oct 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 23 Oct 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
if ticket not confirmed in rajdhani than you can fly with air india
Air India
अगर आपने राजधानी एक्सप्रेस में अपना टिकट बुक कराया है और वो चार्ट तैयार होने तक वेटिंग में रहा है तो घबराने की बात नहीं है। जल्द ही रेलवे अपने इन यात्रियों को हवाई सफर से यात्रा पूरी करने की सुविधा देगा।
विज्ञापन


हालांकि इस तरह का प्रस्ताव पिछले साल भी रेलवे को मिला था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया है। तब एयर इंडिया ने अपनी तरफ  से ऑफर चलाया था। अब रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन बनने के बाद अश्विनी लोहानी फिर से इस योजना को अमली जामा पहनाने पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- रेलवे के फ्लैक्सी फेयर को टक्कर देने उतरी AIR INDIA
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने पहले दी थी ये है स्कीम
पिछले साल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और सेकंड एसी के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को एयर इंडिया में उड़ान भरने का मौका मिला था। सरकारी विमानन कंपनी सीमित समय के लिए यात्रियों को यह सुविधा दी थी।

एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा सूची वाले यात्री फ्लाइट के चार घंटे पहले तक टिकट बुक करा सकते थे। उन्हें एसी प्रथम श्रेणी के किराये के बराबर वाली श्रेणी में हवाई यात्रा की सुविधा मिली थी। ‘सुपर सेवर’ योजना के तहत एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में इकॉनोमी क्लास में 26 जून से 30 सितंबर, 2016 तक यात्रियों को यह सुविधा दी थी। 

देश में चलती है 21 राजधानी ट्रेन

if ticket not confirmed in rajdhani than you can fly with air india

अभी देश भर में 21 राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब बीस हजार यात्री सफर करते हैं। अभी दिल्ली से मुंबई तक राजधानी प्रथम श्रेणी का किराया 4755 रुपये और चेन्नई का 6225 रुपये है।

एयर इंडिया का कहना है कि हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलती है, इसलिए एयरलाइन इस कमी को पूरा करेगी। इस सुविधा से यात्री न केवल राजधानी के किराये में बल्कि कहीं कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

अब फिर से है रेलवे को एयर इंडिया के ऑफर का इंतजार
रेलवे को एयर इंडिया के इस ऑफर का फिर से इंतजार है। अगर एयर इंडिया रेलवे को फिर से इस तरह का ऑफर देता है तो फिर यह योजना दुबारा से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed