फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICRA says India's cement industry to grow 6-7 pc in FY27 Know Details, Cement Industry News

सीमेंट सेक्टर आउटलुक: इंफ्रा और हाउसिंग की मांग से मिलेगी रफ्तार, इक्रा ने कहा- FY27 में 6-7% ग्रोथ की उम्मीद

Tue, 30 Dec 2025 06:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Dec 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
ICRA says India's cement industry to grow 6-7 pc in FY27 Know Details, Cement Industry News
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

भारतीय सीमेंट उद्योग के लिए आने वाला समय उत्साहजनक नजर आ रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से निकल रही मजबूत मांग के दम पर अगले वित्त वर्ष (2026-27) में सीमेंट सेक्टर की वृद्धि दर स्थिर बनी रहेगी।

एजेंसी ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2027 में उद्योग 6 से 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है, जबकि चालू वित्त वर्ष (2026) में यह वृद्धि 6.5 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जीएसटी कटौती और सरकारी खर्च आएगी तेजी

रिपोर्ट में मांग बढ़ने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए गए हैं। पहला, सरकार द्वारा तैयार सीमेंट पर वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना एक बड़ा कदम साबित हुआ है। दूसरा, बुनियादी ढांचे पर सरकार का लगातार बढ़ता पूंजीगत खर्च। इन दोनों कारकों से वित्त वर्ष 2026 और 2027 में खपत में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकरा ने बताया कि मानसून के बाद निर्माण गतिविधियों में आई तेजी से वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में मांग में क्रमिक सुधार देखने को मिल रहा है। सीमेंट उद्योग में 90 मिलियन टन नई क्षमता जुड़ने के आसार हैं। मजबूत मांग को देखते हुए देश की प्रमुख सीमेंट कंपनियां अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आक्रामक रूप से विस्तार कर रही हैं।

चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 और 2027 के दौरान कुल 85-90 मिलियन मीट्रिक टन नई उत्पादन क्षमता जुड़ने की उम्मीद है। इसमें वित्त वर्ष 2026 में 43-45 MMT और वित्त वर्ष 2027 में 42-44 एमएमटी क्षमता जोड़ी जाएगी। एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में सीमेंट कंपनियों का परिचालन लाभ 880-930 रुपये प्रति मीट्रिक टन रह सकता है। वहीं, क्षमता उपयोग के 70-71 प्रतिशत के स्तर पर स्थिर रहने की संभावना है।



क्षेत्रवार देखें तो उत्तर और मध्य भारत में क्षमता उपयोग राष्ट्रीय औसत (70%) से अधिक रह सकता है, जबकि दक्षिण भारत में अधिक सप्लाई के कारण यह थोड़ा मध्यम रहने के आसार हैं। सीमेंट निर्माता संघ के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की वर्तमान स्थापित सीमेंट उत्पादन क्षमता 700 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed