फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ice cream set to become costlier in this summer season

गर्मी में आइसक्रीम दिलाएगी पसीने, कंपनियां बढ़ाने जा रही है इसके दाम

Fri, 09 Feb 2018 08:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
ice cream set to become costlier in this summer season
ice-cream

इस बार के गर्मी के सीजन में आइसक्रीम खाना आपको पसीने दिला देगा। कई नामी-गिरामी ब्रांड्स इस बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी करने का मन बना चुकी हैं। ऐसे में आइसक्रीम का स्वाद भी कई लोगों को कड़वा लगने वाला है। 

विज्ञापन


ये कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं दाम
आइसक्रीम के प्रोडक्शन में लगी दो बड़ी कंपनिया-- वाडीलाल और क्रीम बेल ने इसके लिए अपना मन पूरी तरह से बना लिया है। इन कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने से आइसक्रीम का दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी है। आइसक्रीम के अलग- अलग फ्लेवर और पैकेजिंग के मुताबिक कीमतों में 5 से लेकर के 10 फीसदी तक वृद्धि की जाएगी। 
विज्ञापन


डीजल की बढ़ती कीमतें भी बनी बड़ी वजह
कंपनियों का तर्क है कि हाल के महीनों में डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण आइसक्रीम को ट्रांसपोर्ट करने की कॉस्ट भी काफी बढ़ गई है। क्रीमबेल के सीईओ नितिन अरोड़ा ने कहा, 'पिछले छह महीनों में डीजल की कीमतें 23 प्रतिशत, वेतन-मजदूरी 10 प्रतिशत और पैकेजिंग मटीरियल की कीमत 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। इससे आइसक्रीम की कीमतें बढ़नी तय है।' उन्होंने कहा, 'इस वक्त 2018 में कीमत वृद्धि को 5 प्रतिशत तक रोकने की कोशिश हो रही है। यह वृद्धि आनेवाली गर्मियों में की जाएगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूल, मदर डेयरी ने नहीं बढ़ाई कीमतें
एक ओर अमूल का कहना है कि वह अभी कीमत नहीं बढ़ा रहा है तो दूसरी ओर मदर डेयरी ने कहा कि वह मौजूदा स्थिति का आकलन कर रहा है। इधर, क्वालिटी वॉल्स ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 


5 वाली ऑरेंज बार हो जाएगी 10 की
कंपनियों के हवाले से कहा गया है कि 5 वाली ऑरेंज बार अब 10 रुपये की हो जाएगी। वहीं 20 रुपये वाला कप 25 का हो जाएगा। इस हिसाब से हर पैक की कीमत में कम से कम 5 से लेकर के 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed