फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   icc world cup 2019 advertisers have to shell out 20 lakh rupees for ten second advertisement on tv

World Cup 2019: 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए खर्च होंगे 20 लाख रुपये

Thu, 30 May 2019 03:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 30 May 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
icc world cup 2019 advertisers have to shell out 20 lakh rupees for ten second advertisement on tv

आज से शुरू हो गए क्रिकेट विश्व कप में आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया ने अपने विज्ञापन के रेट में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि इसमें से 85 फीसदी स्लॉट पहले ही कंपनियों ने बुक करा लिए है। कंपनियों को 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 

विज्ञापन

1800 करोड़ की हो सकती है कमाई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्टार इंडिया और स्टार मीडिल ईस्ट को 2015-2023 तक आधिकारिक प्रसारक बना रखा है। चैनल ने 2015 के वर्ल्ड कप में 700 करोड़ का रेवेन्यू कमाया था, जो इस बार दोगुने से भी ज्यादा होता दिख रहा है।

विज्ञापन


इस बार उम्मीद है कि कंपनी 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेगी। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि चैनल टीवी एडवर्टाइजिंग से 1,200 करोड़ से लेकर 1,500 करोड़ कमा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे विज्ञापन के रेट

स्टार इंडिया ने विज्ञापन के दो रेट पैकेज तय किए हैं। जिन मैचों में भारत खेल रहा है उसका 10 सेकंड का विज्ञापन का रेट 17 से 20 लाख रुपये के बीच है। वहीं अन्य मैचों के लिए छह से सात लाख रुपये प्रति 10 सेकंड विज्ञापन का रेट तय है। हालांकि इसमें सेमी फाइनल और फाइनल मैचों को शामिल नहीं किया गया है। इन मैच के लिए रेट का फैसला बाद में लिया जाएगा। सब कुछ भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर होगा। 

इन कंपनियों को बेच दिया स्लॉट

स्टार इंडिया ने विश्व कप के लिए अपना 80 फीसदी स्लॉट बेच दिया है। 40 से अधिक कंपनियों ने इन स्लॉट को खरीदा है। इसमें फोनपे, वन प्लस, अमेजन, ड्रीम 11, एमआरएफ, कोका कोला, उबर, ओप्पो, फिलिप्स, सिएट टायर्स और आईसीआईसीआई लोम्बॉर्ड जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। 

डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी होगी कमाई 

स्टार इंडिया अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार से भी कमाई के लिए 300 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।  इसके अलावा डीटीएच और केबल कंपनियों से भी कमाई अलग से होगी। इस मद में कंपनी ने 500 करोड़ का और विदेशी बाजार से 200 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed