फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun List 2024: Gautam Adani replaces Mukesh Ambani as the richest Indian on Hurun list; Check list here

Hurun List: संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी से फिर आगे गौतम अदाणी, हुरुन की लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान भी

Thu, 29 Aug 2024 02:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Aug 2024 02:58 PM IST
सार

Hurun List 2024: हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के अनुसार भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है। चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट देखी गई, जबकि भारत में इसमें 29% की वृद्धि हुई और अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Hurun List 2024: Gautam Adani replaces Mukesh Ambani as the richest Indian on Hurun list; Check list here
हुरुन रिच लिस्ट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी (62) मुकेश अंबानी से आगे निकलते हुए 2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में के अनुसार पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नया अरबपति बना। रिपोर्ट में संपत्ति की गणना 31 जुलाई 2024 तक की है

विज्ञापन


हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट देखी गई, जबकि भारत में इसमें 29% की वृद्धि हुई और अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुंच गई।" 

विज्ञापन

मुकेश अंबानी 10.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और परिवार इस साल 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन निर्माता साइरस एस पूनावाला और परिवार सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी का नंबर है।पिछले पांच सालों में, छह लोग लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर गौतम अदाणी परिवार है। इसके बाद मुकेश अंबानी परिवार, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार, और राधाकिशन दमानी और परिवार हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 334 हो गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 75 अरबपतियों का इजाफा हुआ है। हुरुन इंडिया के चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद के अनुसार संपत्ति बनाने के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक मिलना जारी है।

भारत में सबसे युवा अरबपति जेप्टो के कैवल्य वोहरा

2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में सबसे युवा 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हैं, जो 5 अरब डॉलर के क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो का संचालन करते हैं। उनके सह-संस्थापक 22 वर्षीय आदित पालिचा सूची में दूसरे सबसे युवा हैं।

शाहरुख खान का नाम भी पहली बार सूची में शामिल

पहली बार, भारतीय फिल्म स्टार शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हैं। इसका मुख्य कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी हिस्सेदारी का बढ़ता मूल्य है। सूची के अनुसार उनका नेटवर्थ करीब 7,300 करोड़ रुपये है। मनोरंजन उद्योग से हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स में सिर्फ एक साल में 40,500 करोड़ रुपये जुड़े हैं। इस क्षेत्र से सात लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed