{"_id":"64f67361e67ac943050e4203","slug":"huge-decline-in-recruitment-in-it-sector-flipkart-will-provide-one-lakh-temporary-jobs-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Jobs: आईटी क्षेत्र में भर्तियों में भारी गिरावट, एक लाख अस्थायी रोजगार देगी फ्लिपकार्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IT Jobs: आईटी क्षेत्र में भर्तियों में भारी गिरावट, एक लाख अस्थायी रोजगार देगी फ्लिपकार्ट
Tue, 05 Sep 2023 05:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 05 Sep 2023 05:46 AM IST
सार
देश में आईटी, बीमा, वाहन, स्वास्थ्य देखभाल व बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) क्षेत्र में सतर्क रुख से अगस्त, 2023 में सालाना आधार पर कार्यालय भर्तियों (व्हाइट कॉलर) में छह फीसदी गिरावट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में आईटी, बीमा, वाहन, स्वास्थ्य देखभाल व बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) क्षेत्र में सतर्क रुख से अगस्त, 2023 में सालाना आधार पर कार्यालय भर्तियों (व्हाइट कॉलर) में छह फीसदी गिरावट आई है। इस साल अगस्त में 2,666 नौकरियां आईं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में आंकड़ा 2,828 था। नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के मुताबिक, मासिक आधार पर अगस्त, 2023 में नौकरियों में चार फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। जुलाई, 2023 में 2,573 नौकरियां आईं थीं।
विज्ञापन
आईटी में सर्वाधिक गिरावट
आईटी क्षेत्र में भर्तियों में अगस्त, 2023 में सर्वाधिक 33 फीसदी की गिरावट रही। बीमा क्षेत्र में 19 फीसदी, वाहन में 14 फीसदी, स्वास्थ्य देखभाल में 12 फीसदी और बीपीओ में 10 फीसदी की कमी देखने को मिली।
विज्ञापन
एक लाख अस्थायी रोजगार देगी फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट ने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक अस्थायी रोजगार देने की योजना बनाई है। फ्लिपकार्ट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, द बिग बिलियन डेज में बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। मांग पूरी करने के लिए ये भर्तियां आपूर्ति शृंखला में की जाएंगी। महिलाओं व दिव्यांग व्यक्तियों को भी रोजगार का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में मिलीं नौकरियां
तेल-गैस क्षेत्र की कंपनियों ने एक साल पहले के मुकाबले अगस्त, 2023 में 17 फीसदी अधिक भर्तियां कीं। आतिथ्य क्षेत्र में 14 फीसदी, फार्मा में 12 फीसदी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की कंपनियों ने 8 फीसदी अधिक नौकरियां दीं।