फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   how to get pvc aadhaar card online order Know step by step process in Hindi

सुविधा: घर बैठे पूरे परिवार के लिए बनवाएं PVC आधार कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 02 Apr 2021 04:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Apr 2021 04:25 PM IST
सार

  • पीवीसी आधार कार्ड के पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं होता। 
  • पीवीसी कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग।
  • आप आधार कार्ड की वेबसाइट से पूरे परिवार के लिए पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to get pvc aadhaar card online order Know step by step process in Hindi
आधार कार्ड - फोटो : twitter: @UIDAI

विस्तार

पिछले साल तक पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड पर आधार कार्ड का प्रिंट मान्य नहीं था, लेकिन अब देश में PVC कार्ड पर आधार कार्ड प्रिंट करना वैध है। खुद UIDAI ने यह सुविधा दे दी है। आप आधार कार्ड की वेबसाइट से अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पीवीसी आधार कार्ड की खासियत
सबसे पहले आपको बता दें कि पीवीसी आधार कार्ड, एटीएम वाले कार्ड की तरह ही है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसके अलावा नए पीवीसी आधार कार्ड में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन


50 रुपये लगेगा शुल्क 
पीवीसी कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। आप जितने लोगों का पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में चार लोग हैं तो आपको 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरी प्रक्रिया

  • PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint 
  • इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड भी डालें जो कि आपकी स्क्रीन पर ही दिखेगा।
  • इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे जिनमें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने और ना होने के विकल्प शामिल हैं। इनमें से आप कोई भी विकल्प अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। 
  • यदि आप परिवार के अन्य सदस्यों के लिए पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उनका आधार नंबर और आप अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी मंगाकर ऑर्डर कर सकते हैं।
  • आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड और ओटीपी डालने के बाद आपके आधार कार्ड की डीटेल खुल जाएगी उन्हें चेक लीजिए और फिर पेमेंट करें। पेमेंट के लिए आपको यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड से पेमेंट जैसे विकल्प मिलेंगे। 
  • पेमेंट करने के बाद आप रसीद डाउनलोड कर सकते हैं और फिर रसीद पर दिए गए 28 अंकों के सर्विस रिक्वेस्ट नंबर से आप ट्रैक भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed