फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   home appliances to cost more as companies increases price by 10 percent

झटकाः फेस्टिव सीजन के बाद अब महंगा होगा टीवी, फ्रिज खरीदना, बढ़ेंगे दाम

Mon, 19 Nov 2018 01:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
home appliances to cost more as companies increases price by 10 percent

फेस्टिव सीजन के समय अगर आपने टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे बढ़े उत्पाद नहीं खरीदे थे, तो फिर अब खरीदना महंगा सौदा पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई प्रमुख कंपनियां अब अपने उत्पादों के दामों को बढ़ाने जा रही है। कीमतों में यह वृद्धि 3 से 10 फीसदी के बीच होगी। 

विज्ञापन


इस वजह से बढ़ेंगे दाम

डॉलर के मुकाबले रुपये में रही गिरावट और कस्टम ड्यूटी में इजाफा होने के बाद कंपनियां दाम बढ़ाने को मजबूर हो रही है। कंपनियों ने कहा है कि वो दाम पहले ही बढ़ा देना चाह रहा था, लेकिन फेस्टिव सीजन के चलते उसने ऐसा नहीं किया। कई कंपनियों ने रिटेलर्स को दी जाने वाली 10 फीसदी डिस्काउंट को भी खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन


इन कंपनियों ने बढ़ाए दाम

जिन कंपनियों ने दाम बढ़ाने का ऐलान किया है उनमें एलजी, सोनी, सैमसंग, बॉश, सीमेंस, हायर, बीपीएल आदि प्रमुख है। सितंबर में कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया था, लेकिन उसे तब लागू नहीं किया था। हायर इंडिया ने अपने उत्पादों की कीमतों में 5-8 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं शायोमी ने अपने टीवी उत्पादों की कीमतों में 2 हजार रुपये तक की वृद्धि कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी बढ़ाई थी कीमतें

आयात किए जाने वाले एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर तथा 10 किलो तक के वॉशिंग मशीन पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा कर 20 फीसदी कर दिया गया है। यही नहीं, एयर कंडीशनर तथा रेफ्रिजरेटर के कंप्रेशर पर भी आयात शुल्क 7.5 फीसदी से बढ़ा कर 10 फीसदी कर दिया गया है।

इन वस्तुओं के अलावा स्पीकर, जूते, रेडियल कार टायर, आभूषण सामग्रियां, कई तरह के हीरे, बाथरूम, रसोई और घरों में काम आने वाले कुछ साजो-सामान, प्लास्टिक के कुछ खास सामान तथा ऑफिस स्टेशनरी, ट्रंक तथा हवाई जहाज के इंधनों पर भी शुल्क बढ़ा है।


इस दायरे में शामिल अन्य वस्तुओं में वॉशिंग मशीन, स्पीकर्स, रेडियल कार टायर, आभूषण, रसोई के सामान, कुछ प्लास्टिक के सामान और सूटकेस शामिल हैं। बता दें कि एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन (जिनका भार 10 किलोग्राम से कम है) पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed