फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   'Hindenburg will benefit from slide in Adani shares': Adani Group plans legal action against research firm

Adani: हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा अदाणी ग्रुप, लीगल हेड ने समूह के खिलाफ रिपोर्ट पर कही ये बात

Thu, 26 Jan 2023 03:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 26 Jan 2023 03:19 PM IST
सार

Adani: अडानी समूह ने कहा, “हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से 24 जनवरी 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट दुर्भावनापूर्ण व शरारतपूर्ण है। यह बिना  किसी रिसर्च के तैयार की गई है। इस भ्रामक रिपोर्ट ने अदाणी समूह, हमारे शेयरधारकों और निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

विज्ञापन
'Hindenburg will benefit from slide in Adani shares': Adani Group plans legal action against research firm
अदाणी-एनडीटीवी डील - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को कहा है कि उसके शेयरधारकों और निवेशकों पर हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर अकाउंडिंग फ्रॉड और स्टॉक मैनिपुलेशन के आरोप लगाए गए हैं। अदाणी समूह के लीग हेड जतिन जलुंढ़वाला ने कहा है कि रिपोर्ट के कारण भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव चिंता की बात है।

विज्ञापन


जलुंढ़वाला की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग को अदाणी समूह के शेयरों में आने वाली गिरावट से फायदा होगा। अदाणी समूह ने कहा है कि वह हिंडनबर्ग के खिलाफ उसकी भ्रामक रिपोर्ट के कारण लीगल एक्शन लेगी।

विज्ञापन

अदाणी समूह ने कहा, “हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से 24 जनवरी 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट दुर्भावनापूर्ण व शरारतपूर्ण है। यह बिना  किसी रिसर्च के तैयार की गई है। इस भ्रामक रिपोर्ट ने अदाणी समूह, हमारे शेयरधारकों और निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजारों में जो उतार-चढ़ाव पैदा हुआ है वह बड़ी चिंता का विषय है और इससे भारतीयों को अवांछित पीड़ा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी समूह ने कहा है कि हिंडनबर्ग ने अप्रमाणित सामग्री प्रकाशित की। इसे अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर मूल्यों पर हानिकारक प्रभाव डालने के लिए डिज़ाइन किया गया था। हिंडनबर्ग रिसर्च ने खुद अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि वह अदाणी के शेयरों में गिरावट से लाभ उठाने की स्थिति में है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि वह अदाणी समूह की कंपनियों में शॉर्ट पॉजिशन रखती है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह के शेयर फिसले
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह  के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई पर अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर 8.87 फीसद की गिरावट के साथ 2,511.75 रुपए पर बंद हुए। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट-एसईजेड के शेयरों में 6.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 712.90 रुपए पर आ गए। अदाणी टोटल गैस के शेयर 5.59 फीसद की गिरावट के साथ 3,668.15 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। जबकि पांच-पांच फीसद की गिरावट के साथ अदाणी विल्मर 544.50 रुपए और अदाणी पावर 261.10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

रिपोर्ट से जुड़ीं खबरें आने के बाद अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 3.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं समूह की सबसे प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 1.54 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। अदाणी समूह की ओर से हाल ही में अधिगृहित की गई अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयर में भी बीएसई में लगभग सात फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वहीं समूह की मीडिया फर्म न्यू दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) के शेयरों में पांच फीसदी की कमजोरी आई। बता दें कि बुधवार के कारोबारी सेशन में तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में 773.69 अंक की गिरावट दर्ज की गई और यह 60,205.06 अंक पर बंद हुआ।


कांग्रेस सांसद ने मामले की जेपीसी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की
अमेरिकी निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अरबपति गौतम अदाणी के स्वामित्व वाली कंपनियों पर बाजार में 'खुल्लमखुल्ला' हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अब विपक्षी नेता भी मुखर हो गए हैं। रिपोर्ट प्रकाशित करने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि आरोपों की आंशिक सच्चाई की भी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed