फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Here sadhus are also taking digital dakshina, Anand Mahindra shared funny video

Digital Dakshina: यहां साधु भी ले रहे डिजिटल दक्षिणा, आनंद महिंद्रा ने साझा किया मजेदार वीडियो

Mon, 08 Nov 2021 04:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें यूपीआई (Unified Payments Interface) का उपयोग करके एक साधु को डिजिटल दक्षिणा देते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Here sadhus are also taking digital dakshina, Anand Mahindra shared funny video
anand mahindra - फोटो : Facebook/ Motoroids India

विस्तार

एक साधु का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने साझा किया है। वे आए दिन मजेदार वीडियो साझा कर लोगों से उनकी राय या कैप्शन पूछते हैं। इस ताजा वीडियो में यूपीआई (Unified Payments Interface) का उपयोग करके एक साधु को डिजिटल दक्षिणा देते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन


अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने जो अपने आधिकारिक अकाउंट से यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति यूपीआई के माध्यम से साधु को दक्षिणा देता नजर आ रहा है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने अपने ट्वीट में यह लिखा कि क्या आपको भारत में बड़े पैमाने पर डिजिटल भुगतान में रूपांतरण के किसी और सबूत की जरूरत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में तेजी से बढ़ा है डिजिटल भुगतान का चलन
आनंद महिद्रा के ट्वारा ट्वीट किए गए विडियो को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में डिजिटल या UPI आधारित लेनदेन का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। विडियो के अनुसार कैश या नकद द्वारा लेन देन पर निर्भर लोग भी अब UPI का रुख कर रहे हैं। हाल ही में जारी आंकड़ों में सामने आया था कि अक्तूबर में यूपीआई से लेन-देन का आंकड़ा 100 अरब डॉलर या 7.71 लाख करोड़ रुपये से ऊपर का लेन-देन अक्तूबर में हुआ है, यह यूपीआई से लेन-देन का अब तक का उच्च स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed