फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank Q4 results Net profit increases 18 percent to 8186 crore rupees

एचडीएफसी बैंक: चौथी तिमाही में 18.1 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ, एनपीए में भी हुई वृद्धि

Sat, 17 Apr 2021 03:20 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 17 Apr 2021 03:20 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दिया है। इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढ़कर 8,186.51 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 6,927.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

विज्ञापन
HDFC Bank Q4 results Net profit increases 18 percent to 8186 crore rupees
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दिया है। इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढ़कर 8,186.51 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 6,927.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.8 फीसदी बढ़कर 8,434 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 7,280 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

विज्ञापन


1.32 फीसदी बढ़ा एनपीए
इस तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (NII) 12.6 फीसदी बढ़कर 17,120 करोड़ रुपये हो गई। जबकि 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में यह आंकड़ा 15,204 करोड़ रुपये था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर एचडीएफसी बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 1.32 फीसदी बढ़ा, जो वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 0.81 फीसदी था। बैंक का शुद्ध एनपीए 0.40 फीसदी (4,554.82 करोड़ रुापये) रहा।
विज्ञापन


बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपये से 13.6 फीसदी बढ़कर 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक की पूरे साल की एकीकृत आय बढ़कर 1,55,885.28 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,47,068.28 करोड़ रुपये रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020-21 में 16.8 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ
बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 16.8 फीसदी बढ़कर 31,833 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान जनवरी से मार्च तिमाही में बैंक की एकीकृत आय एक साल पहले की इसी अवधि के 38,287.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 40,909.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपये से 13.6 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया था कि उसका जमा आधार 31 मार्च को लगभग 13.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है। साल-दर-साल आधार पर इसमें लगभग 16.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बैंक ने कहा कि चौथी तिमाही में उसका कम लागत वाला चालू खाता और बचत खाता (Casa) जमा 27 फीसदी बढ़कर 6.15 लाख करोड़ रुपये हो गया।


पिछले कारोबारी दिन 1,430.90 के स्तर पर बंद हुआ था शेयर
पिछले कारोबारी दिन 1,434.95 के स्तर पर खुलने के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.80 अंक (0.056 फीसदी) ऊपर 1,430.90 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में बैंक का बाजार पूंजीकरण 7.87 लाख करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: खुशखबर: कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को सरकार देगी 'आपात ऋण', ऐसे उठा सकते हैं लाभ

यह भी पढ़ें: काम की खबर: जल्द निपटाएं जरूरी लेनदेन, आज रात 12 बजे से 14 घंटों के लिए नहीं मिलेगी RTGS की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed