फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank gets mandate to receive donation for PM Cares Fund

HDFC बैंक को पीएम-केयर्स कोष के लिए आर्थिक सहायता स्वीकारने की मिली अनुमति

Mon, 06 Apr 2020 12:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Apr 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank gets mandate to receive donation for PM Cares Fund

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम - केयर्स) के लिए संग्रह करने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन


संकट की घड़ी में पीएम केयर्स का गठन
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक के ग्राहक डेबिट, क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से घर से ही इस कोष के लिए योगदान कर सकते हैं। एचडीएफसी समूह ने भी इस कोष में 150 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक और संगठन वेबसाइट (https://www.hdfcbank.com/personal/pay/donations) पर जा सकते हैं और निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘पीएम केयर्स फंड’ में आर्थिक सहायता कर सकते हैं। 

  • खाते का नाम: PM CARES
  • खाता संख्या: 59194700000000
  • IFSC Code: HDFC0000011
  • PMO PAN No: AAETP3993P
  • शाखा का नाम: 0011, वसंत विहार, नई दिल्ली

आप UPI हैंडल pmcares@hdfcbank पर जाकर भी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। इस कोष में दी जाने वाली राशि पर धारा 80 (जी) के तहत आयकर से छूट दी जाएगी।

नागरिक और संगठन वेबसाइट pmindia.gov.in के जरिए भी निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘पीएम केयर्स फंड’ में आर्थिक सहायता कर सकते हैं। 

  • खाते का नाम: PM CARES
  • खाता संख्या: 2121PM20202
  • IFSC Code: SBIN0000691
  • Swift Code: SBININBB104
  • बैंक और शाखा का नाम: भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा
  • यूपीआई आईडी:  pmcares@sbi

भुगतान के निम्नलिखित माध्यम वेबसाइट pmindia.gov.in पर उपलब्ध हैं-

  • डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • यूपीआई (भीम, फोनपे, अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, मोबिक्विक)
  • आरटीजीएस/एनईएफटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed