फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank again increases interest rates on loans, home-car-personal loan will be expensive

HDFC: एचडीएफसी बैंक ने फिर बढ़ाईं कर्ज पर ब्याज दरें, होम-कार-पर्सनल लोन होगा महंगा

Wed, 07 Sep 2022 11:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 07 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

एमसीएलआर से बैंक के कई तरह के लोन जुड़े हैं। इनमें होम, कार और पर्सनल लोन शामिल हैं। मई से बैंक पांच बार अपने एमसीएलआर को बढ़ा चुका है।

विज्ञापन
HDFC Bank again increases interest rates on loans, home-car-personal loan will be expensive
HDFC Bank - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एचडीएफसी बैंक ने एक बार फिर कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने लोन पर मार्जिनल कॉस्ट फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर में 0.1 फीसदी यानी 10 बेसिस पॉइंट्स तक का इजाफा किया है। लोन की नई ब्याज दरें 7 सितंबर 2022 से प्रभावी हो गई हैं। मई से पांच बार बैंक अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर चुका है। बैंक के इस कदम से होम, कार और पर्सनल लोन महंगा हो जाएगा। अगस्त में भारतीय रिजर्व बैंक  ने पॉलिसी रेट में इजाफा किया था। इसी के बाद से तमाम बैंकों ने अपने एमसीएलआर को बढ़ाया है।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के इस के कदम के बाद लोन की रीसेट डेट आने पर महीने की ईएमआई इस बढ़ोतरी के अनुसार एडजस्ट हो जाएगी। एमसीएलआर से बैंक के कई तरह के लोन जुड़े हैं। इनमें होम, कार और पर्सनल लोन शामिल हैं। मई से बैंक पांच बार अपने एमसीएलआर को बढ़ा चुका है।
विज्ञापन


मई में एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जून में रेट को 0.35 फीसदी बढ़ाया गया था। जुलाई में 0.20 फीसदी और अगस्त में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने में होने वाली बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को बढ़ाया था। इसमें 50 बेसिस पॉइंट यानी आधा फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से तमाम बैंकों ने कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। यह लगातार दूसरा मौका था जब आरबीआई ने पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed