फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hardeep Puri says investment opportunity of 100 billion dollars in oil and gas exploration in India

Oil-Gas Import: तेल-गैस क्षेत्र में 100 अरब डॉलर का निवेश संभव, पुरी बोले- तेल आयात पर निर्भरता घटाने की जरूरत

Fri, 12 Jul 2024 05:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Hardeep Puri says investment opportunity of 100 billion dollars in oil and gas exploration in India
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

भारत में तेल-गैस क्षेत्र में खोज और उत्पादन क्षमता का अब भी पूरी तरह दोहन नहीं हुआ है। आयात पर देश की निर्भरता कम करने और किफायती व टिकाऊ तरीके से ईंधन उपलब्ध कराने के लिए तेल-गैस की खोज तेज करने की जरूरत है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, भारत में तेल-गैस की खोज में 100 अरब डॉलर के निवेश का अवसर है। पुरी ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा वार्ता सम्मेलन में कहा, खोज और उत्पादन (ईएंडपी) क्षेत्र ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अभिन्न अंग है। यह सतत आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। ईएंडपी 2030 तक 100 अरब डॉलर के निवेश का अवसर प्रदान करता है। 

विज्ञापन


तलछटी बेसिन में 65 करोड़ टन तेल 
पुरी ने कहा, यह अजीब लगता है कि भारत प्रचुर भूवैज्ञानिक संसाधनों के बावजूद तेल आयात पर इतना अधिक निर्भर है। भारतीय तलछटी बेसिन में 65.18 करोड़ टन क्रूड और 1,138.6 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस मौजूद है। हमारे तलछटी बेसिन क्षेत्र के सिर्फ 10 फीसदी पर ही अन्वेषण का काम हो रहा है, जो 2024 अंत तक बढ़कर 16 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन


अन्वेषण क्षेत्र को 10 लाख वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाने का इरादा
मंत्री ने कहा, सरकार ईएंडपी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपनी भूमिका निभा रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने व्यापक सुधार लागू किए हैं। इससे हितधारकों को हमारे देश की प्रगति में योगदान करने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा इरादा 2030 तक न्वेषण क्षेत्र को 10 लाख वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात समझौते पर रूस से चल रही बातचीत
देश की सरकारी रिफाइनरी कंपनियां रूस के साथ दीर्घकालिक तेल आयात समझौते पर संयुक्त रूप से बातचीत कर रही हैं। मामले से जुड़े एक सरकारी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत और रूस ने आयात के लिए भुगतान मुद्रा जैसी शर्तों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है। इस संबंध में बातचीत बाद में होगी। भारतीय निजी रिफाइनरी कंपनियां नायरा एनर्जी और रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले ही रूस से तेल आयात के लिए समझौता कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed