{"_id":"67ea9d02e464b92f290c7c34","slug":"haldiram-snacks-food-sells-stake-to-ihc-and-alpha-wave-global-news-in-hindi-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deal: हल्दीराम ने आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल को बेचे अपने शेयर, जानें दोनों ने कितनी फीसदी हिस्सेदारी खरीदी?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Deal: हल्दीराम ने आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल को बेचे अपने शेयर, जानें दोनों ने कितनी फीसदी हिस्सेदारी खरीदी?
Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
पवन पांडेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
सार
हल्दीराम ने सिंगापुर की टेमासेक को अपने कुछ हिस्सा भेजने के एक दिन बाद दो और कंपनियों अपने कुछ शेयर बेचे हैं। ये डील कितने रुपये में हुई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल ने करीब छह फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन
हल्दीराम ने दो कंपनियों को बेचे अपने शेयर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत की मशहूर स्नैक और फूड ब्रांड हल्दीराम ने दो नए निवेशकों इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) और अल्फा वेव ग्लोबल को अपने शेयर बेचने की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने इस डील की पूरी जानकारी नहीं दी है। यह घोषणा तब हुई जब हल्दीराम ने एक दिन पहले ही सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक को भी अपना कुछ हिस्सा बेचने की पुष्टि की थी। इस सौदे का विवरण भी नहीं साझा किया गया था।
यह भी पढ़ें - Pensioners: 'पेंशन' को लेकर ऐसा क्या था, जिससे टेंशन में आए करोड़ों पेंशनर, क्यों बुलानी पड़ी जेसीएम की बैठक
दोनों कंपनियों ने खरीदी छह फीसदी हिस्सेदारी
हल्दीराम ने अपने बयान में कहा, 'हम अपने इक्विटी राउंड में आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल को जोड़कर उत्साहित हैं। यह हमारे वैश्विक विस्तार की योजनाओं को और मजबूती देगा, खासकर अमेरिका और मिडिल ईस्ट में।' उद्योग सूत्रों के अनुसार, आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल ने करीब छह फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Power: वर्ष 2025-26 में नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता में होगी 34,855 मेगावाट की बढ़ोतरी, परमाणु बिजली पर फोकस
हल्दीराम के डील की खास बातें
इस डील से हल्दीराम की कुल वैल्यू 10 बिलियन डॉलर (लगभग 85,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है, जो भारतीय पैक्ड फूड इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इसमें कहा गया है, 'यह निवेश अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी की मजबूत उपभोक्ता ब्रांडों वाली प्रमुख कंपनियों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'
अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी के बारें में जाने
अल्फा वेव ग्लोबल एक अंतरराष्ट्रीय निवेश कंपनी है, जो प्राइवेट इक्विटी, प्राइवेट क्रेडिट और पब्लिक मार्केट्स में निवेश करती है। आईएचसी, जो यूएई की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक है, ने भी इस डील में भाग लिया है। यह निवेश हल्दीराम को और मजबूत बनाएगा और उसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने में मदद करेगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन