फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HAL has become a Rs 1.35 lakh crore company, rajeev chandrashekhar digs rahul gandhi

HAL: राजीव चंद्रशेखर बोले- जिस एचएएल को राहुल गांधी ने बीमार कहा, वह 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बनी

Mon, 24 Jul 2023 03:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Jul 2023 03:04 PM IST
सार

HAL: केंद्रीय मंत्री  बोले, "आज लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि कैसे पीएम मोदी के नेतृत्व में एचएएल 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है। एचएएल के शेयर 2013 की तुलना में पांच गुना तक उछले हैं।"

विज्ञापन
HAL has become a Rs 1.35 lakh crore company, rajeev chandrashekhar digs rahul gandhi
राजीव चंद्रशेखर-राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल की खूबियां बताते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "कुछ साल पहले राहुल गांधी ने एचएएल की आलोचना की थी और सरकार पर कटाक्ष करने और लोगों को विचलित करने और गुमराह करने के लिए झूठ का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि एचएएल एक ऐसी कंपनी है जो बीमार होने जा रही है।"

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री  बोले, "आज लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि कैसे पीएम मोदी के नेतृत्व में एचएएल 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है। एचएएल के शेयर 2013 की तुलना में पांच गुना तक उछले हैं।" संसद में जारी हंगामे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "विपक्ष सदन में कोई चर्चा नहीं चाहता क्योंकि अगर चर्चा होती है तो सच बाहर आएगा। सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है...कांग्रेस बहस के लिए कभी नहीं आएगी, ये डरे हुए हैं क्योंकि बहस के दौरान जो सच बाहर आएगा, उससे ये डरते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed