{"_id":"636d92e5019fac221e2b7930","slug":"gst-theft-of-55-thousand-crores-in-two-years-719-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: दो साल में 55 हजार करोड़ की जीएसटी चोरी, 719 गिरफ्तार, पकड़े गए लोगों में कई पेशेवर सीए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST: दो साल में 55 हजार करोड़ की जीएसटी चोरी, 719 गिरफ्तार, पकड़े गए लोगों में कई पेशेवर सीए
Fri, 11 Nov 2022 05:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:40 AM IST
सार
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने 22,300 से अधिक नकली जीएसटी पहचान संख्या (जीएसटीआईएन) का पता लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ani
विस्तार
पिछले दो साल में 55,575 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी पकड़ी है। इन मामलों में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए 719 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 20 पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट/सीएस हैं। पिछले दो साल में जीएसटी में 3,050 करोड़ का स्वैच्छिक जमा करवाया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने 22,300 से अधिक नकली जीएसटी पहचान संख्या (जीएसटीआईएन) का पता लगाया। सरकार ने 9 नवंबर, 2020 को नकली/फर्जी चालान जारी कर धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने और इस तरह जीएसटी चोरी करने वाली संस्थाओं के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के सहयोग से चोरी पकड़ने में मिली मदद : अधिकारी ने कहा, खुफिया सूत्र, डीजीजीआई, डीआरआई, आयकर, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के बीच समन्वय ने हमें कर चोरों पर कार्रवाई करने में मदद की है।
विज्ञापन