फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST: GST collection of Rs148995cr in the month of July, an increase of 28% over the previous year

GST: जुलाई महीने में 1,48,995 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ, पिछले साल की तुलना में 28% की वृद्धि

Mon, 01 Aug 2022 02:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 01 Aug 2022 02:09 PM IST
सार

GST Collection:  जीएसटी कलेक्शन की कुल राशि में सीजीएसटी के रूप में 25751 करोड़ रुपये, एसटीएसटी के रूप में 32807 करोड़ रुपये जबकि आईजीएसटी के रूप में 79,518 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

विज्ञापन
GST: GST collection of Rs148995cr in the month of July, an increase of 28% over the previous year
जुलाई में कुल जीएसटी संग्रह 1,48,995 करोड़ रुपये रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई महीने में 1,48,995 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। यह राशि पिछले साल इसी महीने हुई जीएसटी कलेक्शन की राशि से 28 प्रतिशत अधिक है। सितंबर 2017 में जीएसटी की शुरुआत होने के बाद से यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन भी है। 

विज्ञापन

जीएसटी कलेक्शन की इस राशि में सीजीएसटी के रूप में 25751 करोड़ रुपये, एसटीएसटी के रूप में 32807 करोड़ रुपये जबकि आईजीएसटी के रूप में 79,518 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। 

विज्ञापन

सरकार की ओर से जीएसटी कलेक्शन के बारे में जारी आंकड़ों के अनुसार 41420 करोड़ रुपये देश में आयात की जाने वाली वस्तुओं पर कर के रूप में की गई। इसके अलावे 10920 करोड़ रुपये सेस के रूप में वसूल किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आंकड़ों के अनुसार 995 करोड़ रुपये का सेस देश में आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगाया गया है। जीएसटी वसूली के इन आंकड़ों को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किया गयाा है। 

इससे पहले जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपये हुआ था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि लगातार पांच महीनों से जीएसटी कलेक्शन की कुल राशि 1.4 लाख रुपये से अधिक रही है। हर महीने जीएसटी के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed