फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST council likely to give big relief to individuals, senior citizens on Health Insurance premiums- Sources

GST: जीएसटी परिषद स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर दे सकती है बड़ी राहत, दर 18% से घटाकर शून्य किया जा सकता है

Mon, 09 Sep 2024 12:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 09 Sep 2024 12:57 PM IST
सार

GST: एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्रीय और राज्य कर अधिकारियों वाली फिटमेंट समिति ने रविवार को स्वास्थ्य प्रीमियम पर जीएसटी दर कम करने के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा की। सोमवार को, जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर लगाए गए जीएसटी पर एक रिपोर्ट, राजस्व निहितार्थ के साथ, जीएसटी परिषद के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
GST council likely to give big relief to individuals, senior citizens on Health Insurance premiums- Sources
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

54वीं जीएसटी परिषद की बैठक में सोमवार को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दर से जुड़ा बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी परिषद स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दर में कटौती करके व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

वर्तमान में स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर 18 प्रतिशत जीएसटी दर है। 

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्रीय और राज्य कर अधिकारियों वाली फिटमेंट समिति ने रविवार को स्वास्थ्य प्रीमियम पर जीएसटी दर कम करने के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा की। सोमवार को, जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर लगाए गए जीएसटी पर एक रिपोर्ट, राजस्व निहितार्थ के साथ, जीएसटी परिषद के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद, परिषद के सदस्य चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे कि स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दर कम की जाए या नहीं।
विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, जीएसटी परिषद स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दर को 18 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर सकती है । हालांकि, समूह स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी दर बने रहने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में 2,000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन भुगतान पर कर लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में, भुगतान गेटवे के माध्यम से किए गए ऑनलाइन भुगतान पर कर नहीं लगता है। 

जीएसटी परिषद की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं और इसमें राज्य के मंत्री इसके सदस्य होते हैं। पिछले महीने, दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए जीएसटी पर पुनर्गठित मंत्रिसमूह की पहली बैठक के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और दरों को युक्तिसंगत बनाने पर जीएसटी मंत्री समूह के संयोजक सम्राट चौधरी ने कहा था कि स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में दरों में बदलाव के लिए प्रस्ताव आए हैं और उन पर विचार किया जा रहा है। 


पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कहा था, "मैंने जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने का अनुरोध किया है। मुझे बताया गया है कि फिटमेंट कमेटी इस पर विचार कर रही है।" 22 जून को हुई जीएसटी परिषद की पिछली बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आधार बायोमेट्रिक एकीकरण और रेलवे सेवाओं में छूट सहित कई महत्वपूर्ण उपायों की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed