फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst council approves zero gst on sanitary napkins

जीएसटी काउंसिल ने की राहत की बरसात, सेनेटरी नैपकिन पर टैक्स खत्म, 100 से अधिक वस्तुएं होंगी सस्ती

Sat, 21 Jul 2018 08:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
gst council approves zero gst on sanitary napkins

जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक महिलाओं और आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी बरसात लेकर आई है। महिलाओं की सेनेटरी नैपकिन को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त कर दिया गया है जबकि एसी, वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज जैसे 17 व्हाइट गुड्स (इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों) समेत 50 से अधिक वस्तुओं का टैक्स स्लैब घटा दिया गया है।

विज्ञापन


पेट्रोल में इस्तेमाल होने वाले इथेनॉल पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस फैसले से 100 से अधिक वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। नई कर दरें 27 जुलाई से लागू होंगी।
विज्ञापन


बैठक के बाद गोयल ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन के अलावा स्टोन, मार्बल, राखी, साल के पत्ते पर भी कोई जीएसटी टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा अब 500 के बजाय 1000 रुपये के फुटवेयर पर ही 5 फीसदी टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बैठक में कंपोजिशन डीलरों की सीमा को एक करोड़ रुपये से बढ़ा कर डेढ़ करोड़ रुपये करने का फैसला हुआ। बांस की फ्लोरिंग पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। हैंडबैग्स, जूलरी बॉक्स, पेटिंग के लिए लकड़ी के बॉक्स, आर्टवेयर ग्लास, हाथ से बने लैंप पर टैक्स घटाकर 12 फीसदी करने का फैसला किया गया है। 


बैठक में जीएसटी रिटर्न को भी आसान बनाने पर फैसला हुआ। पांच करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले कारोबारी को अब मासिक रिटर्न के बजाय तिमाही रिटर्न भरना होगा। बैठक के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और उत्तराखंड में जीएसटी पंजीकरण की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ा कर 20 लाख रुपये करने का फैसला हुआ। परिषद ने जीएसटी कानून में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दी। हालांकि इसमें चीनी पर सेस लगाने का फैसला समूह की केरल में होने वाली अगली बैठक में किया जाएगा।

करमुक्त आइटम-

- सैनेटरी नैपकिन
- स्टोन
- मार्बल
- राखी
- साल के पत्ते
- लकड़ी से बनी मूर्तियां
- हैंडीक्राफ्ट आइटम

28 से 18 फीसदी टैक्स स्लैब में आने वाली वस्तुएं-

- एसी
- वाशिंग मशीन
- 68 सेमी टीवी
- फ्रिज
- वीडियो गेम्स
- लिथियम आयन बैटरी
- आइसक्रीम कूलर
- परफ्यूम
- वैक्यूम क्लीनर
- पेंट
- वार्निश
- वॉल पुट्टी
- चमड़े की वस्तुएं
- वाटर कूलर
- मिल्क कूलर
- जूसर मिक्सर ग्राइंडर
- इलेक्ट्रिक आयरन
- वाटर हीटर
- हेयर ड्रायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed